मुख्य समाचार

धर्मशाला : धर्मशाला में 2.22 करोड़ से बनेगा जल शक्ति भवन, सुधीर शर्मा ने किया शिलान्यास

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

धर्मशाला में बेहतर पेयजल व्यवस्था को लेकर एक नई पहल की जा रही है। शहर और आसपास ऐसे करीब 50 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां सभी के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी, जिससे लोगों को प्लास्टिक बोतल बंद पानी खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बड़ी सहूलियत होगी। धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात आज धर्मशाला में जल शक्ति भवन का शिलान्यास करते हुए कही। 2.22 करोड रुपये से बनने वाला जल शक्ति विभाग का यह कार्यालय भवन तीन मंजिला होगा, जिसमें स्थापत्य कला और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का उचित समायोजन होगा। विधायक ने नए भवन के निर्माण में भूकंप रोधी तकनीक समेत विद्युत व्यवस्था के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का इस्मेताल करने की बात कही। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला में विकास को नई दिशा और गति देने के लिए सुनियोजित तरीके के साथ काम किया जा रहा है। धर्मशाला में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की धनराशि को सही ढंग से इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया है। विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने धर्मशाला के ढगवार में 250 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने को स्वीकृति दी है। इसके संचालन से लेकर विपणन संबंधी गतिविधियों के लिए एनडीडीबी की सहायता ली जाएगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बीते कल शिमला में इसे बैठक लेकर प्रोजेक्ट को स्वीकृति देते हुए कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने को कहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। ढगवार दुग्ध संयंत्र की क्षमता एक लाख लीटर से तीन लाख लीटर तक होगी, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले दूध के उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे। प्रदेश में डेयरी आधारित उद्योग को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनाने में यह कदम बहुत कारगर साबित होगा।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल कैंपस के लिए पहले चरण की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही इसका कार्य गति पकडे़गा। इसके अलावा सरकार ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया। कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के बाद, रनवे की लंबाई 3010 मीटर तक बढ़ाई जाएगी जो ए-320 प्रकार के विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त होगी। यह कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की सरकार की योजना के कार्यान्वयन के लिए दूरगामी भूमिका निभाएगा। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाने तथा युवाओं को खेल सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में 7 जगहें चिन्हित की गई हैं जहां धर्मशाला के पुलिस मैदान से भी बड़े आकार क मैदान खेल स्टेडियम के तौर पर विकसित किए जाएंगे। इससे युवाओं को गांवों में खेल को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी। खेल स्टेडियम बनाने को लेकर एफआरए मामले तैयार करने का काम किया जा रहा है, जल्द ही वन विभाग से इसकी स्वीकृति प्राप्त कर ली जाएगी और बरसात के बाद तुरंत इनका काम आरंभ किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

10 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

14 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

14 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago