मुख्य समाचार

भरमौर : उद्यान विभाग, कृर्षि विभाग व पशुपालन विभाग भरमौर द्वारा लगाया संयुक्त शिविर

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

रूणुकोठी पंचायत के सामरा गांव में आज उद्यान विभाग भरमौर, कृषि विभाग भरमौर व पशुपालन विभाग भरमौर द्वारा संयुक्त रूप से एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया | यह जानकारी देते हुए उद्यान विभाग भरमौर के अधिकारी डॉ. मनोहर लाल बृजभूषण ने बताया कि इस संयुक्त शिविर में किसानों-बागवानों व पशुपालकों को क ई महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की गई | शिविर में कृषि विभाग भरमौर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. करतार डोगरा, उद्यान विभाग भरमौर के डॉक्टर  मनोहर लाल बृजभूषण व उद्यान प्रसार अधिकारी सरनो कुमार, स्थानीय पंचायत प्रधान संजय कुमार भी उपस्थित रहे। शिविर में लगभग 50 किसानों -बागवानों ने भाग लिया। व कृषि विभाग भरमौर के अधिकारी डॉ. करतार डोगरा द्वारा लोगों को मोटे अनाज के फायदे  भी बताए गए व उनको लगाने को बढ़ावा देने को कहा इसके साथ उन्होंने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करवाया। डॉ. मनोहर लाल बृजभूषण ने सेब की सघन खेती के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को समय की मांग को देखते हुए नई सेब की प्रजातियां को भी लगाया जाना चाहिए जिसमे प्रति बीघा 300 सेब के पौधे लगाए जा सकते है जिनकी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। इसके साथ-साथ उन्होंने मधुमक्खी पालन व मशरूम की खेती में भी नवयुवकों को रुचि लेने को कहा व उन्होंने  सेब में आजकल आने वाली बिमारियों के बारे में व उनके उपचार के बारे में भी बताया व विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने को भी लोगो को कहा गया। उन्होंने प्राकृतिक खेती के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी और लोगों को इसको अपनाने के लिए जोर दिया। उन्होंने जीवामृत, घंजीवामृत बनाने की विधि भी बताई गई। इसके अलावा पशुपालन विभाग भरमौर द्वारा भी पशुपालकों को पशुपालन व्यवसाय संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई । ग्राम पंचायत प्रधान संजय द्वारा कैंप से संतोष जताते हुए बताया कि ऐसे कैंप भविष्य में लगाए जाने चाहिए और उन्होंने  इसके लिए अधिकारियों का धन्यवाद भी किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाबालिग लड़के के लापता होने पर पुलिस थाना चिड़गांव में एफआईआर दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के लापता होने…

15 hours ago

संगड़ाह में पुलिस ने 60 ग्राम चरस के साथ एक को किया गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना संगड़ाह की टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

16 hours ago

पाँवटा साहिब में नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल की डिक्की से बरामद किये नशीले कैप्सूल व गोलियां

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते…

16 hours ago

राजगढ़ में 1.66 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। …

2 days ago

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोहाली से मुख्य चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, 8.51 ग्राम हेरोइन बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ) , इस अभियोग में गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में…

2 days ago

RDG कोई खैरात नहीं, संवैधानिक अधिकार है: केंद्र सरकार पर विनय कुमार का हमला

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्र सरकार…

2 days ago