मुख्य समाचार

शिमला : नागरिकों को उपलब्ध करवाएं गुणवत्ता युक्त दूरसंचार सेवाएं – उपायुक्त

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी की अध्यक्षता में आज यहां जिला में दूरसंचार कनेक्टिविटी से संबंधित जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला के अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल टावर तथा कनेक्टिविटी से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। उपायुक्त ने टेलीकॉम कंपनियों को अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाले मोबाइल टावर को जल्द से जल्द लगाने का आग्रह किया ताकि नागरिकों को गुणवत्ता युक्त सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कॉल बिफोर यू डिग के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कॉल बिफोर यू डिग दूरसंचार विभाग की एक अभिनव पहल है जो किसी भी खुदाई गतिविधि को करते समय भूमिगत संपत्तियों को बिना कोई नुकसान पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करती है। उन्होंने इस संदर्भ में दूरसंचार विभाग को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन करने के भी निर्देश दिए ताकि संबंधित विभाग को कॉल बिफोर यू डिग के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके। इस अवसर पर बीएसएनएल 4जी संतृप्ति परियोजना पर भी चर्चा की गई। बैठक में निदेशक दूरसंचार, कार्यकारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था डॉ पूनम, उपमंडलाधिकारी ग्रामीण निशांत कुमार, उपमंडलाधिकारी रामपुर सहित टेलिकॉम ऑपरेटर के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago