किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),
सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेन जिला किन्नौर की रिकांगपिओ स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में बैठक हुई | इस बैठक में विशेष रूप से कार्यकारणी के कई पदो की नियुक्ति की गई। इस दौरान सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेन जिला किन्नौर की जिला अध्यक्ष दीप माला भी मौजूद रही और उन्होंने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए सोसायटी के कई पदो जिसमे सचिव तथा मीडिया प्रभारी की नियुक्ति हुई। बैठक के सम्पन्न होने के पश्चात सोसाइटी के सभी पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओ ने कल्पा स्थित बालिका आश्रम में जाकर बालिकाओं को फल वितरित किए। सोशल वेलफेयर सोसायटी फॉर वूमेन जिला किन्नौर की अध्यक्ष दीप माला ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसाइटी के माध्यम से महिलाओ को आगे लाने का काम किया जा रहा है और साथ ही साथ सोशल कार्य भी सोसाइटी द्वारा किए जाते है उन्होंने बताया की आगामी दिनों में जिला के तीनों खंड पूह कल्पा तथा निचार में भी कमेटियों का गठन किया जाएगा जिसमें भी कार्यकारणी का गठन किया जाएगा ताकि सोसायटी को आगे ले जाए सके।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…