अपराध /दुर्घटना

धर्मशाला : धर्मशाला पुलिस ने किया सैक्स रैकेट का भंडाफोड़

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

धर्मशाला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है | जानकारी के मुताबिक धर्मशाला के साथ लगते सुधेड़ इलाके में एक महिला काफी लंबे समय से इस गोरखधंधे में संलिप्त थी, धर्मशाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुरेंद्र सिंह को जब इस बाबत गुप्त जानकारी मिली तो उन्होंने अपने विश्वासपात्र साथियों के साथ इस गोरखधंधे का पर्दाफाश करने की रणनीति बनाई और बीती रात को ही सुधेड़ पहुंच गये जहां से उन्हें उस महिला के ठिकाने तक पहुंचने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और जब आरोपी महिला के ठिकाने पर पहुंचे तो वहां मौके पर दो युवतियों का रेस्क्यू किया गया और आरोपी महिला को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया | मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिटी हितेश लखनपाल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीता देवी नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है जिनके खिलाफ 125/23 के तहत एफआईआर दर्ज करते हुए इमोरल ट्रैफ्किंग एक्ट की सेक्शन 4 और 6 में आईपीसी की धारा 370 का प्रयोग किया गया है | उन्होंने बताया कि मौके से दो बाहरी राज्यों की युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया है | फिलहाल पुलिस आरोपी महिला को रिमांड पर लेकर उससे गहनता से पूछताछ करेगी ताकि इस गिरोह के तार कहां तक जुड़े हुये हैं उसका भी पर्दाफाश किया जा सके | काबिलेगौर है कि धर्मशाला जैसे पर्यटन क्षेत्र में इस तरह का वाक्यात काफी लंबे अरसे के बाद ही सामने आया है जिससे कहीं न कहीं शहर की छवि को भी दागदार करने का काम किया है |

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

15 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

17 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago