नगवाई (ब्यूरो रिपोर्ट),
एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण – II में पिछले कल विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर नगवाई कार्यालय में परियोजना प्रमुख निर्मल सिंह ने परियोजना के कर्मचारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई। डॉ. ज्योतिर्मय जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि आपका रक्तदान किसी को जीवनदान दे सकता है। रक्तदाता को रक्तदान करने से कई बीमारियों में फायदा होता है जैसाकि बीपी स्थिर रहता है, कोलोस्ट्रोल नियंत्रण रहता है, नए सेल बनते है, कैंसर होने का ख़तरा कम होता है तथा हृदय रोग नियंत्रण में रहता है। इस अवसर पर रणजीत सिंह, महाप्रबंधक (यांत्रिक), साजन मोइददीन, महाप्रबंधक (यांत्रिक), श्वेता ओझा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व कार्मिक उपस्थित रहे।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…