मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर जिला में मनाया जा रहा है अंतर्राष्ट्रीय योग माह

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

जिला किन्नौर में 01 जून, 2023 से अंतर्राष्ट्रीय योग माह मनाया जा रहा है जिसके तहत अब तक विभिन्न योग शिविरों के माध्यम से जिला के 5484 लोगों को योग के प्रति जागरूक किया जा चुका है। यह जानकारी आज यहां जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि जिला किन्नौर के विभिन्न स्थानों व संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला के विभिन्न अस्पतालों, विद्यालयों, सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों, महिला मण्डलों व युवक मण्डलों में योग शिविरों का आयोजन कर आम लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर के साथ-साथ तनाव मुक्त जीवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि अब तक जिला के 205 गांव में योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1100 लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा जिला के 135 विद्यालयों में विशेष योग शिविर आयोजित कर 3843 विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के प्रति जागरूक किया गया। इसी प्रकार जिला के 37 विभिन्न संस्थानों जिनमें महिला मण्डलों, बैंकों, प्रशासनिक कार्यालयों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय इत्यादि शामिल हैं, में योग शिविर आयोजित किए गए जिसके माध्यम से 561 लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया।

जिला आयुष अधिकारी किन्नौर डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, 2023 को जिला के रिकांग पिओ स्थित आई.टी.बी.पी मैदान में विशेष योग शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है जिसके तहत भारत के प्रत्येक शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विशेष योग शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योग जीवन को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है, जिसके चलते देश के साथ-साथ विदेश में भी इसके महत्व को समझते हुए इसे व्यापक रूप से अपनाया जा रहा है। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर एक व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह व शाम योग करना चाहिए ताकि वह तंदरूस्त रह सके क्योंकि स्वास्थ्य सबसे बड़ा आहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है तथा योग वह साधन है जिससे ये दोने प्राप्त होते हैं। उन्होंने लोगों से विशेष योग शिविर में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि विशेष योग शिविर में वर्तमान में लोगों में बढ़ते हुए तनाव के चलते तनाव प्रबंधन व जीवनशैली संबंधित विकारों से निपटने के लिए विशेष योग आसन व मेडिटेशन करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा, आई.टी.आई रिकांग पिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांग पिओ, कृषि विज्ञान केंद्र रिकांग पिओ, डाईट रिकांग पिओ, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सांगला, नाको मंदिर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिब्बा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगी, डी.टी.ए.एच, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लियो, छोटा कम्बा ग्राम पंचायत कार्यालय, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चगांव व पंचायत भवन चारंग में भी योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

3 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

7 hours ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

7 hours ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

1 day ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

3 days ago