मुख्य समाचार

सिरमौर : कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र की मल निकासी योजना तैयार

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),  

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब और मोगीनंद में रहने वाले हजारों लोगों के लिए जल शक्ति विभाग ने मल निकासी योजना लगभग तैयार कर ली है और कनैक्शन के लिए एप्लाई करते ही अगले कुछ दिनों में इस योजना का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना आरम्भ हो जायेगा। इस योजना से जहां औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पर्यावरण को संरक्षित रखने में मदद मिलेगी वहीं स्थानीय लोगों को मल निकासी योजना का लाभ भी मिलेगा। अधिशासी अभियंता जल शक्ति मंडल नाहन आशीष राणा ने कहा कि कालाअंब क्षेत्र के लिए सीवरेज योजना बनकर तैयार है। हम सिवरेज कनैक्शन लेने के लिए उपभोक्ताओं को आमंत्रित करते हैं। उन्होंने कहा कि कालाअंब और मोगीनंद के अधिकतम क्षेत्रों के हमने सीवरेज नैटवर्क व सीईटीपी से जोड़ दिया है। यह सिवरेज सिस्टम अब अधिकांश घरों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से मल और सिवरेज को एकत्र करने और ट्रीटमेंट के लिए तैयार है। आशीष राणा ने कहा कि लंबे समय से कालाअंब क्षेत्र के लिए मल निकासी योजना की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सीवरेज कनैशन के लिए इच्छुक व्यक्ति अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान सहायक अभियंता जल शक्ति उप-मंडल नाहन के कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। आवदेन करने के तुरंत बाद आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत उपभोक्ताओं को सिवरेज के कनैशन जारी कर दिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

अधिशासी अभियंता आशीष राणा ने बताया कि त्रिलोकपुर, खैरी और जोहड़ों की मल निकासी योजना भी तैयार है। त्रिलोकपुर, खैरी और जोड़ों के अधिकतम क्षेत्रों को सीवरेज नैटवर्क व सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मल निकासी योजना से भी घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान सिवरेज कनैशन ले सकते हैं। उन्होंने कालाआम क्षेत्र और त्रिलोकपुर क्षेत्र की दोनों मल निकासी योजनाओं से लाभ उठाने का आग्रह आम जन से किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

1 hour ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

2 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

3 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

8 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

18 hours ago

कन्या पूजन के बहाने मासूम से दुष्कर्म का आरोप, ऊना में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में…

21 hours ago