ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
सिरमौर जिला के संगड़ाह विकास खंड में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा तीन नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जायंेगी। इन दुकानों को लेने के इच्छुक पात्र व्यक्ति अथवा संस्था विभाग की वैबसाईट पर 5 जुलाई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाईन माध्यम से ही मान्य होंगे और निर्धारित तिथि के उपरांत मिलने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे। जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सिरमौर विजय सिंह ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि 12 मई 2023 को संपन्न जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में सिरमौर जिला के संगड़ाह खंड में तीन स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोलने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने बताया कि विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत शिवपुर के गांव अरट, ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड के गांव गतलोग तथा ग्राम पंचायत देवना थनगा के गांव देवना में उचित मुल्य की दुकानें खोली जानी हैं जिसके लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। जिला नियंत्रक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ने कहा कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अथवा संस्था वांछित दस्तावेजों के साथ 5 जुलाई 2023 तक विभागीय वैबसाईट emerginghimachal.hp.gov.in पर अपने आवेदन अपलोड करना सुनिश्चित बनायें।
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…