मुख्य समाचार

किन्नौर : उपायुक्त किन्नौर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-बर्न मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की ली समीक्षा

भावानगर (सुरजीत नेगी/संवाददाता),

उपायुक्त किन्नौर तोरुल रवीश ने आज उपायुक्त कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी रू-बर्न मिशन के तहत सांगला और मूरंग क्लस्टर में किए जा रहे व पूर्ण हो चुके कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त ने कहा की श्यामा प्रसाद रू-बर्न मिशन के अंतर्गत मूरंग तथा सांगला क्लस्टर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 15-15 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान है।बैठक में बताया गया की रू-बर्न मिशन के तहत लोगों को सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सांगला क्लस्टर में स्वास्थ्य व पशुपालन के लिए मोबाइल यूनिट्स और एचआरटीसी टैक्सी का परिचालन किया गया है। उपयुक्त ने संबंधित क्लस्टर के प्रधान व विभागों के अधिकारियों को बचे हुए कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने को कहा।बैठक में बताया गया कि सांगला कलस्टर के तहत आने वाली सभी ग्राम पंचायतों के लिए 7 लाख 40 हजार रुपये की राशि व्यय कर एक मोबाईल मेडिकल यूनिट का गठन किया गया। इसी प्रकार 15 लाख रुपये की राशि व्यय कर सभी उपकरणों से लैस एक वेटरेनरी मोबाईल यूनिट का गठन किया गया तथा 7 लाख 78 हजार रुपये व्यय कर हिमाचल पथ परिवहन निगम के माध्यम से एक 10 सीटर टैक्सी सभी ग्राम पंचायतवासियों के लिए आरंभ की गई। इसके अतिरिक्त 12 लाख रुपये की लागत से एक पोली टनल का निर्माण किया गया।सांगला क्लस्टर के तहत कामरू स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयत्र का निर्माण कार्य 75 लाख रुपये की राशि व्यय कर पूर्ण किया गया। इसी प्रकार हूरबा हेलीपेड के समीप भेड़ों को नहलाने के लिए टैंक का निर्माण किया गया जिस पर 13 लाख रुपये की राशि व्यय की गई। सांगला कलस्टर में रु-बर्न मिशन के तहत 110 स्ट्रीट लाईट लगाई गई जिस पर 15 लाख रुपये व्यय किए गए। ग्राम पंचायत रकच्छम में चक्का-बिछाई का निर्माण 10 लाख रुपये की राशि से किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत कामरू में 31 लाख रुपये की राशि से गौ-सदन का निर्माण किया गया। ग्राम पंचायत चांसू में अंतर-ग्राम संपर्क मार्ग का कार्य 20 लाख रुपये की राशि व्यय कर पूर्ण किया गया। बैठक में बताया गया कि 6 करोड़ रुपये की लागत से मूरंग कलस्टर के तहत मूरंग स्थित ओर्मिग-शू परिसर का पुनःनिर्माण व विकास कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मूरंग किले के नवीकरण का कार्य 3 करोड़ रुपये की राशि व्यय कर प्रगति पर है तथा 2 करोड़ 80 लाख रुपये की राशि से लानेन मठ का पुनःनिर्माण व विकास कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा किम-शू मंदिर का मरम्मत कार्य 8 लाख रुपये की राशि व्यय कर पूर्ण किया जा चुका है।बैठक का संचालन परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विजय ब्राग्टा ने किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी पूह इंद्रचंद अभिसरण विशेषज्ञ रू-बर्न मिशन किन्नौर रवि बनोथ सांगला व मूरंग क्लस्टर के प्रधान, सहित अन्य उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

4 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

23 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago