मुख्य समाचार

सिरमौर : 8 जुलाई को नाहन महाविद्यालय में होंगी निःशुल्क कोचिंग के लिए प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन की पूर्व छात्र संघ कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन पिछले कल पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान की अध्यक्षता में किया हुआ। इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय गोयल एवं अल्का जनवेजा, महा सचिव डॉ. अनूप कुमार, मिडिया प्रभारी डॉ. आई डी राही सहित अन्य सदस्य, सुनील गॉड, डॉ. वीना तोमर, डॉ. रवि कांत शर्मा, डॉ. बी आर ठाकुर, प्रोफेसर सुरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रशासनिक सेवा परीक्षा तथा अन्य विभिन्न राजकीय सेवा परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग कक्षाओं का संचालन महाविद्यालय से पास हुए पूर्व इच्छुक छात्रों के लिए किया जाएगा। इस निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाने के लिए छंटनी परीक्षा 8 जुलाई, 2023 को महाविद्यालय में आयोजित की जाएगी। इसके उपरांत उत्तीर्ण छात्रों के लिए निशुल्क कोचिंग कक्षाओं का आयोजन भी जुलाई माह से आरंभ किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को गूगल फॉर्म 15 जून से महाविद्यालय की वेब साईट और सोशल मीडिया के माध्यम से मिल जाएगा जिसे छात्रों को 5 जुलाई तक भरना होगा। अगर कोई छात्र नहीं भर पाता है तो वे उसे 08 जुलाई को भी परीक्षा से पहले भर कर दें सकता है। इस प्रवेश परीक्षा देने के लिए इस महाविद्यालय से पास हुए पूर्ब छात्र ही योग्य होंगे। महाविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एवं इस महाविद्यालय के पुराने छात्रों की सुबिधा के लिए पूर्व छात्र संघ द्वारा छात्र सहायता केंद्र भी जुलाई प्रथम सप्ताह से खोला जा रहा है। जिसकी सभी औपचारिकताएं उपाध्यक्ष श्री संजय गोयल एवं श्रीमती अल्का जनवेजा की अगुवाई में पूर्ण कर ली गई है।महाविद्यालय में प्रवेश लेने एवं पुराने छात्रों को एक छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सुविधाएं जैसे किसी भी परीक्षा का फार्म भरना रोल नंबर निकालना इत्यादि न्यूनतम शुल्क पर प्रदान की जाएंगी। पूर्व छात्र संघ की आम सभा का आयोजन 9 जुलाई, 2023 को डॉईट हॉल में किया जाएगा जिसमें जिसमें इस महाविद्यालय के अधिक से अधिक पूर्व छात्रों के शामिल होने का आह्वान किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी का बड़ा खुलासा: 83 ग्राम हेरोइन मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रोहड़ू में नशा तस्करी के खिलाफ दर्ज मुकदमा…

2 hours ago

पाँवटा साहिब में SIU टीम ने 243.59 ग्राम अफीम के साथ दो को किया गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार…

2 hours ago

बद्रीपुर चौक पर सड़क पार कर रही महिला की ट्रक की चपेट में आकर मौत

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), पांवटा साहिब में सड़क हादसे थमने का नाम…

2 hours ago

सांगटी जंगल में लापता युवक का शव बरामद, पेड़ से लटका मिला 29 वर्षीय शोभित ठाकुर

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), दिनांक 09/02/2026 को समय करीब 11.30 थाना…

5 hours ago

सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर बैठक आयोजित

किन्नौर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज…

6 hours ago

उपायुक्त किन्नौर ने  वाइब्रेंट विलेज ‌ योजना के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की

किन्नौर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने आज…

6 hours ago