Categories: Uncategorized

सहकारी बैंक राजगढ़ को मिला सर्वश्रेष्ठ शाखा का पुरस्कार

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक का वार्षिक कार्यक्रम स्पार्क 2023 रविवार को पीटरहॉफ में आयोजित हुआ ।  इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित कई विधायक भी उपस्थित रहे । उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में प्रदेश भर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली बैंक की शाखाओं को सम्मानित किया गया ।  इसी कड़ी में सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वित्तीय वर्ष 2022 – 23  में जिला सिरमौर की सर्वश्रेष्ठ ब्रांच का पुरस्कार दिया गया ।  ये पुरस्कार  बैंक के प्रबंधक उम्मेद सिंह कंवर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हाथों से ग्रहण किया । 

प्रबंधक उम्मेद सिंह कंवर ने इस उपलब्धि का श्रेय ब्रांच के सभी कर्मचारियों को दिया । साथ ही उन्होंने राजगढ़ क्षेत्र की जनता का भी बैंक पर भरोसा जताने के लिए आभार व्यक्त किया । उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष में राजगढ़ ब्रांच के कुल बिजनेस में 23 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई है , जो की अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है ।  उन्होंने विश्वास दिलाया कि राजगढ़ शाखा आगे भी इसी तरह जनता के भरोसे पर खरी उतरेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

8 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

1 day ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

1 day ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

1 day ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

1 day ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

1 day ago