ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),
जिला सिरमौर में विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पदों व जेबीटी के 3 पदों पर भर्ती हेतु उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 19 और 20 जून काउंसलिग की जायेगी। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पद (ऑर्थाे का एक पद एवं दृष्टि बाधित एक पद) की काउंसलिंग 19 जून 2023 को प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय, नाहन में जायेगी। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित जेबीटी के 3 पदों (ऑर्थाे का एक पद, दृष्टि बाधित एक पद व श्रवण बाधित एक पद) की काउंसलिंग 20 जून 2023 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में होगी। गुरजीवन कुमार ने कहा कि निदेशालय, श्रम व रोजगार हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके है लेकिन ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त नहीं हुई है, वे भी निर्धारित तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए पहुंचना सुनिश्चित बनायें।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…