विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)
हिमाचल प्रदेश विधानसभा और डिजिटल बाल मेला के के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर 12 जून को बाल सत्र का आयोजन किया जाएगा । इसमें देश भर से 68 बच्चे विधायकों के रूप में विधानसभा का कार्यभार संभालेंगे । इस विशेष सत्र में राजगढ़ उपमंडल की वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला कोटला बांगी के दो छात्र अपनी आवाज मुखर करेंगे । इस विद्यालय की छात्रा रीतिका वर्मा पुत्री यशपाल और आदित्य पुत्र सीता राम का चयन बतौर बाल विधायक हुआ है । दोनों ही ग्याहरवी कक्षा के छात्र हैं ।
एक ही स्कूल से दो छात्रों का चूना जाना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है । विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार ने बताया कि इन छात्रों की इस उपलब्धि से सभी अध्यापकों में प्रसन्नता की लहर है । इस बाल सत्र में भाग लेने से छात्रों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा । उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है । वहीं कोटला बांगी पंचायत के प्रधान सुभाष ठाकुर ने भी इस समाचार पर प्रसन्नता जताई है ।
गौरतलब है कि राजस्थान के बाद हिमाचल प्रदेश दूसरा ऐसा राज्य है जहां ऐसा बाल सत्र आयोजित किया जा रहा है । बाल विधायकों चुने जाने के बाद इन्हीं में से मुख्यमंत्री , नेता प्रतिपक्ष और कैबिनेट मंत्री भी चुने जाएंगे । उसके बाद यही बच्चे सदन की कार्यवाही विधिवत रूप से चलाएंगे । इससे पहले इन बच्चों का दस और ग्यारह तारीख को दो दिन का प्रशिक्षण वर्ग भी होगा । जिसमें इन्हें विधानसभा के नियमों से अवगत करवाया जाएगा । इस अनोखे प्रयोग को लोगों द्वारा सराहा जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…
निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…