Uncategorized

मंडी जिला के सुंदरनगर का सूरज जर्मनी में खेलेगा स्पेशल ओलंपिक

मंडी (नितेश सैनी,संवाददाता),

जर्मनी के बर्लिन में 17 से 25 जून तक होने वाली विशेष ओलंपिक समर गेम्स में भारतीय यूनिफाइड वालीबाल टीम में सुंदरनगर के साकार स्कूल के छात्र सूरज का चयन हुआ है। खिलाड़ी सूरज के सम्मान में विशेष ओलंपिक्स भारत मंडी चैप्टर द्वारा सुंदरनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सुंदरनगर विधायक राकेश जंवाल ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की और विशेष अतिथि के रूप में विशेष ओलंपिक्स भारत मंडी चैप्टर के अध्यक्ष जगदीश राणा उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक राकेश जंवाल ने खिलाड़ी सूरज व कोच अमन को सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक राकेश जंवाल ने कहा कि सुंदरनगर के खिलाड़ी सूरज का जर्मनी के बर्लिन में विशेष ओलंपिक्स की समर गेम्स में चयन होना क्षेत्र सहित हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि सूरज इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेगा। राकेश जंवाल ने कहा कि सूरज की मेहनत और विशेष ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका नड्डा के प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। 

विशेष ओलंपिक्स भारत मंडी चैप्टर के अध्यक्ष जगदीश राणा ने कहा कि सूरज जर्मनी के बर्लिन में होने वाली विशेष ओलंपिक्स समर गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। सूरज के चयन होने से हिमाचल प्रदेश सहित सुंदरनगर का नाम ऊंचा हुआ है उन्होंने इसका श्रेय सूरज की मेहनत और विशेष ओलंपिक्स भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका नड्डा को दिया है।

इस अवसर पर कैप्टन शेर सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष विशेष ओलंपिक्स भारत मंडी चैप्टर, रोशन सैनी उपाध्यक्ष, अधिवक्ता संजय धीमान सचिव, अजय शर्मा प्रोग्राम मैनेजर विशेष ओलंपिक भारत हिमाचल, साकार स्कूल कमेटी के संस्थापक महेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, सूरज की माता द्रोपदी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

2 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

6 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

8 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

9 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

11 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

13 hours ago