मुख्य समाचार

‘अस्तांगचे देवी संपूर्ण धाम युवक मण्डल कामरू” ने कूड़ा-कचरा फेंकने के खिलाफ आवाज उठाई

किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),

हाल ही में ‘अस्तांगचे देवी संपूर्ण धाम युवक मण्डल कामरू” द्वारा गांव के आधिकारिक क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फेंकने के खिलाफ आवाज उठाई इसी संदर्भ में इन्ही मुद्दों पर क्लस्टर कमेटी के साथ दो बार बैठक का भी आयोजन किया गया | यह जानकारी देते हुए अस्तांगचे देवी संपूर्ण धाम युवक मण्डल कामरू” के पूर्व प्रधान व वर्तमान के अध्यक्ष रोहित सिंह ने बताया कि बैठक में कूड़ा निस्तारण बारे सुझाव भी दिया गया। बावजूद इसके आज भी सड़क किनारे खुलेआम कूड़ा कचरा फेंका जा रहा है, जिसके चलते बाहर से आ रहे पर्यटकों को भी एक अच्छा संदेश नही जा रहा है |

उनका कहना है कि हाल ही में रात के समय पलिंगचे समीप ढांक से नीचे कुछ व्यक्तियों द्वारा फिर से कूड़ा फेंका गया। जिनके खिलाफ युवा मंडल ने आज तहसीलदार सांगला व प्रधान क्लस्टर कमेटी टुकपा घाटी व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। उनका कहना है कि गुप्त सूत्रों के अनुसार यह कूड़ा क्लस्टर से संबंधित ठेकेदार द्वारा फेंका गया है। जो कूड़ा घाटी से बाहर ले जाने के बहाने रूतुरंग से आगे जाकर ढांक से नीचे फेंक रहा है। उक्त ठेकेदार के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर कर दी गई है।

रोहित सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में अगर कोई व्यक्ति ऐसा करते हुए पाया गया या जाएगा उसके खिलाफ भी सख्त से सख्त कारवाई की जाएगी। उन्होंने सरकार से मांग रखी है कि टुक्पा घाटी के मुख्य मार्ग में लाखों रुपयों की लागत से बने रिसाइकल प्लांट क्लस्टर जो मशीनों की खराबी के कारण बंद पड़ा है उसे या तो ठीक करके सुचारू रूप से चलाया जाए या इसे बंद किया जाए। क्योंकि यह क्लस्टर कामरू के आधिकारिक क्षेत्र में बना है जिस कारण घाटी का सारा कूड़ा यहां लाया जा रहा है और खुलेआम हर कही फेंका जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इस क्षेत्र में इसी तरह कूड़े को फेंका जाएगा तो यहां कूड़े का पहाड़ बन जाएगा। उनका कहना है अगर इस क्षेत्र में इसी तरह कूड़े को फेंका जाएगा तो यहां कूड़े का पहाड़ बन जाएगा। उनका कहना है कि पर्यटन की दृष्टि से घाटी मशहूर है और देखा जाए तो आने वाले समय में भी यहां इसी तरह कूड़ा फैंकने से स्थानीय लोगो को नुकसान होगा ।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago