राजनीति

उप मुख्यमंत्री का दौरा निराशाजनक, नहीं दे पाए कोई सौगात : नारायण सिंह

श्री रेणुका जी (निशेष शर्मा, संवाददाता)

श्री रेणुका जी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे नारायण सिंह ने संगडाह विश्राम गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि एक हफ्ते में श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में 2 कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य व उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का दौरा हो चुका है, लेकिन विकास के मामले में कुछ नहीं दिया | उपमुख्यमंत्री ने तो बोगधार मेले में समापन समारोह में एक भी पैसा न तो मैला कमेटी को दिया और न पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम कर रहे बच्चों को दिया और न ही उन 1000 महिलाओं के बारे में 1500 रूपये देने की बात कही, जिन्होंने महानाटी कार्यक्रम में भाग लिया था |

उन्होंने कहा कि 3 महीने से संगड़ाह पीडब्ल्यूडी डिवीजन में अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता के पद खाली है, लेकिन 3 महीने होने के बाद भी इन पदों को नहीं भरा गया है | उन्होंने कहा कि बोगधार मेले के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आधी अधूरी सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन किए | नारायण सिंह चौहान ने कहा कि उनकी पंचायत रजाना में लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन किया है, वह आधी अधूरी है और इसमें अभी तक ट्रायल तक नहीं दिया गया | सिंचाई परियोजना से दर्जनभर गांव को फायदा होना है और इस सिंचाई लिफ्ट में सारा काम जयराम सरकार ने किया है ।

नारायण सिंह चौहान ने कहा कि नौहराधार से चूड़धार के प्रस्तावित रोपवे पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री अपनी वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि यह प्रोजेक्ट केंद्र की मोदी सरकार का है और इससे केंद्र सरकार की स्वीकृति मिली है, इस पर काम शुरू होना शेष है | उन्होंने कहा कि सड़कों की दशा इतनी खराब हो चुकी है, जिसको खुद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह देख चुके हैं, जो खुद सड़क बंद होने के कारण फंसे थे और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान भवाई में विशु मेले के समापन समारोह में भी नहीं पहुंच सकें थे |

आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह चौहान ने कहा कि श्री रेणुका जी के विधायक श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास पर ध्यान दें, जिसके लिए श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने आपको चुना है | उन्होंने कहा कि विधायक पिछले 6 माह में केवल अपने लिए पद लेने व ट्रांसफर करने में व्यस्त है। विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर व बाबू राम, विजेंद्र शर्मा व कुलानंद, बलबीर सिंह ठाकुर आदि भाजपा रेणुकाजी मंडल पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

19 minutes ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago