मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
बीबीएमबी की बीएसएल परियोजना में बीएसएल वर्करज यूनियन (इंटक) ने परियोजना के लेखा अधिकारी की कार्यशैली पर रोष जताया है। इस संबंध में यूनियन के प्रधान राजिन्द्र पाल, महासचिव सुभाष चंद की अध्यक्षता में उप मुख्य लेखा अधिकारी, बीबीएमबी के कार्यालय के समक्ष सोमवार को गेट मिटिंग की गई और जमकर प्रदर्शन भी किया। मिटिंग में बीएसएल कॉलोनी से कूड़ा-कचरा उठवाने का एस्टीमेट स्वीकृत करने के बावजूद लेखा अधिकारी द्वारा इस पर अनावश्यक आपत्तियां लगाने पर रोष जताया गया। इसके अतिरिक्त लेखा अधिकारी वेतन द्वारा कर्मचारियों के वेतन निधारण के केसों को भी अनावश्यक आपत्तियां लगाई जाती है। इसलिए परियोजना के सभी कर्मचारियों में लेखा अधिकारी की कार्यशाली के प्रति भारी रोष है। संगठन के पदाधिकारियों ने जनभावना के मद्देनजर जनहित में उक्त अधिकारी की कार्यशाली का पुरजोर विरोध किया एवं चेतावनी दी की कुड़े-कचरे के प्राकलन को बिना किसी विलम्ब के स्वीकृत करें एवं वेतन निधारण के केसों को बिना वजह न लटकाएं अन्यथा संगठन उनके विरुद्ध कड़ा संघर्ष एवं घेराव करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी उप मुख्य लेखा अधिकारी, बीबीएमबी सुंदरनगर की होगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…