राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
राजकीय माध्यमिक व प्राथमिक विद्यालय धमून में पर्यावरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल प्रभारी पायल तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर वन विभाग से सेवानिवृत डिप्टी रेंजर रमेश मेहता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों द्वारा फैंसी ड्रेस के माध्यम से पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। नुक्कड़ नाटक द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने की सलाह दी गई। उपस्थित जनसमूह को भारत के पर्यावरणविद जैसे की किंकरी देवी, बर्ड मैन सलीम अली, सीड मदर रहीबाई सोमा पोपरे आदि का किरदार निभा कर विद्यार्थियों द्वारा जानकारी दी गई। प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सुंदर नृत्य के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्कूल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा |
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…
कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…
ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…