मुख्य समाचार

राजगढ़ : विडियों कांफ्रेसिंग से चीफ जस्टिस ने दिया महिलाओं को पर्यावरण का संदेश

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),  

रासूमांदर की ग्राम पंचायत देवठी मजगांव में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर माननीय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एमएस रामचंद्र राव ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पर्यावरण संरंक्षण बारे कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गई। उन्होने पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ पर विशेष बल देते हुए महिलाओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल ने करने बारे सलाह दी तथा इसका व्यापक प्रचार करने की अपील की। इस मौके पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पंचायत घर तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई की गई। ग्राम पंचायत प्रधान पलका देवी सहित अन्य महिलाओं ने पौधारोपण करके विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। ग्राम पंचायत की प्रधान पलका देवी ने अपने संबोधन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने क्षेत्र की साफ सफाई करने का आग्रह किया। इसके अतिरिक्त पौधारोपण करके समाज के लोगों को अपने पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया। इस मौके पर  स्थानीय पंचायत के कर्मचारी व सिलाई अध्यापिका भी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

4 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

9 hours ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

14 hours ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

1 day ago

धारली के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, चालक की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सनौरा नेरी पुल सड़क…

2 days ago