मुख्य समाचार

भरमौर : एकलव्य आवासीय विद्यालय भवन खणी का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाए शुरू

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन भरमौर ईकाई की मासिक बैठक का आयोजन आज चौरासी होटल भरमौर में किया गया जिसकी अध्यक्षता ईकाई के प्रधान धीरज राम ठाकुर द्वारा की गई व जिला चंबा पेंशनर्स के प्रधान पीसी ओबराय विशेष तौर पर मुख्यतिथी के रूप में मौजूद रहे | बैठक में सभी सदस्यों द्वारा एकलव्य आवासीय भवन खणी का निर्माण कार्य व सड़क मार्ग का कार्य शुरू न होने पर सद्स्यों ने खेद जताया जिसके लिए बजट का प्रावधान व जमीन भी एलोट हो चुकी है | उन्होंने भवन निर्माण कार्य तुरंत शुरू करवाने का प्रदेश सरकार से आग्रह किया | इसके अलावा पैंशनर्ज की मंहगाई राहत की दो किश्तें 80 प्रतिशत रिवाइजड पैंशन का एरियर चिकित्सा भत्ता 2000 रु० करने व 65,70,75 वर्ष आयु पर क्रमशः 5,10,15 प्रतिशत बढ़ोतरी को मूल पेंशन में शामिल करने का प्रदेश सरकार से अनुरोध किया व पुराने बस स्टैंड से चौरासी गेट तक सीवरेज लाइन के कार्य के चलते सडक मार्ग की खस्ताहाल को लेकर संबंधित विभाग से तुरंत मार्ग को ठीक करने का आग्रह किया गया, जिससे मरीजों व श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है | इस मौके पर  जिला चंबा पेंशनर्स ईकाई के प्रधान पी सी ओबराय, जगदीश मांडला जिला महासचिव,पी एल ठाकुर जिला सीनीयर प्रेजिडेंट,व तरवीज पठानियां, भरमौर ईकाई के महासचिव कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष एम आर पटियाल, प्रधान धीरज राम ठाकुर, भक्त राम, जगदीश चंद,देश राज,शाम सिंह ठाकुर, यशपाल राणा,जय सिंह, गोपाल सिंह ठाकुर, आदि सदस्यों ने भाग लिया |

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago