मुख्य समाचार

शिमला : ठियोग के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा फ्री मेडिकल कैम्प

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

नगर परिषद् के तत्वाधान से ठियोग के लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 6 जून मंगलवार को फ्री मेडिकल कैम्प आयोजित किया जाएगा | नगर परिषद की ओर से पहली बार इस तरह का कोई आयोजन किया जा रहा है | नगर परिषद् अध्यक्ष विवेक थापर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस केम्प में टूटीकंडी शिमला के स्पर्श अस्पताल से डाक्टरों की टीम जांच के लिए आएगी | केम्प में मुफ्त में ब्लड शुगर टेस्ट ,टेटनस के इंजेक्शन और दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी | कैंप में परिषद के सफ़ाई कर्मचारियों को टिटनेस के टीके लगाये जाएँगे। इसके अलावा केम्प में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय वर्मा, सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. मनोज गुप्ता, दांतों की डॉक्टर रूचि गुप्ता, स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. शेल्जा पंडिता, फिजियोथरेपिस्ट डॉ.नीतिका कौशल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुशांत ठाकुर मरीजों की मुफ्त जांच करेंगे | उन्होंने बताया कि इस केम्प का आयोजन आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं देने के लिए हो रहा है | केम्प में बच्चों के विभिन्न रोगों के लिए भी मुफ्त जांच भी उपलब्ध रहेगी | केम्प में पहले आओ पहले आओ की तर्ज पर डाक्टरी जांच उपलब्ध करवाई जाएगी | केम्प में मौके पर ही रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध रहेगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

5 hours ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

11 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

1 day ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

2 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

2 days ago