मुख्य समाचार

कुल्लू : कटराईं की प्रधान ने पंचायत की दुकानों का पुराना किराया किया वसूल

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू के उझी घाटी के ग्राम पंचायत कटराईं की प्रधान गीता ठाकुर की कार्यकुशलता काफ़ी चर्चा में है। जैसे ही गीता ठाकुर ग्राम पंचायत कटराईं की प्रधान बनी है वैसे ही उन्होंने पंचायत के उत्थान के लिए कई विकास कार्य किए हैं। इसी कड़ी में गीता ठाकुर नें पंचायत की दुकानों का पुराना किराया काफ़ी लम्बे अरसे के बाद दुकानदारों से बसूल किया। उन्होंने कहा कि पंचायत की दुकानें व्यापारियों को न्यूनतम किराए पर दी जाती हैं, जिसका उद्देश्य बेरोज़गारी को ख़त्म कर स्वरोज़गार को बढ़ावा देना है। लेकिन कटराईं पंचायत की कुछ दुकानें ऐसी भी हैं जो कि बिना किराए के ही व्यापारियों द्वारा चलायी जा रही है। पंचायत में प्रधान बनने के बाद जब प्रधान गीता ठाकुर को पता चला कि इन दुकानों का किराया काफ़ी वर्षों से पंचायत को नहीं सौंपा गया है तो उन्होंने एक ऐसी कार्य योजना बनायी कि दो साल के अन्तर्गत ही पिछले कई वर्षों का किराया लगभग दस लाख पचास हज़ार* की राशि बसूल की। प्रधान का कहना है कि ये पैसा पंचायत निधि में रहेगा और पंचायत के विकास कार्यों में ख़र्च किया जाएगा, इस निधि से जो कार्य होंगे वो बहुत जल्द ही पंचायत की जनता को समर्पित किए जाएँगे। बता दें कि पंचायत प्रधान एक निडर एवं प्रगतिशील स्वभाव की महिला हैं। जब से पंचायत में बतौर प्रधान इन्होंने कार्यभार सँभाला है तब से ही इनका मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों को ऊँचाइयाँ देना रहा है। पंचायत प्रधान का कहना है कि पंचायत विकास कार्यों से सबंधी कोई भी विषय होता है तो पंचायत की स्मस्त टीम उनका बहुत सहयोग देती है जिसमें मुख्यत: पंचायत सचिव, उप प्रधान, समिति सदस्य एवंसभी वार्ड सदस्य शामिल हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago