मुख्य समाचार

शिमला : महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क करेगी भाजपा

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 30 मई, 2023 को देश के यशश्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में भाजपा सरकार अपने गौरवमयी एवं उपलब्धियों भरे 9 वर्शाें का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। इस अवसर पर 30 मई से 30 जून 2023 तक हिमाचल भाजपा संगठन द्वारा मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाष नड्डा के निर्देषानुसार लोकसभा क्षेत्र, विधान सभा क्षेत्र, जिला एवं बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के अंतर्गत पूरे प्रदेश में व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधान सभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे, जिनके माध्यम से ‘‘मोदी सरकार’’ की 9 वर्षों की नीतियों एव उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाया जाएगा। इस कार्यक्रम को धरातल तक पहुंचाने के लिए प्रदेश, जिला एवं मण्डलों की कार्यसमिति बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं जिनमें इस महाभियान की सफलता हेतु पूर्ण कार्ययोजना बनाई गई है। इस महा जनसंपर्क अभियान के सफल संचालन हेतु प्रदेश, जिला एवं मण्डल स्तर पर अभियान समितियां गठित की गई हैं।

लोकसभा स्तर पर किये जाने वाले कार्यक्रम:

प्रैस वार्ता – 4 लोक सभा स्तर पर और 17 जिला केन्द्रों पर। इस प्रकार 21 प्रैस वार्ता की जाएगी।

संपर्क से समर्थन (विशिष्ट परिवारों से संपर्क)-4000

विशिष्ट परिवार (प्रत्येक विधान सभा पर कम से कम 60 परिवारों से संपर्क)

विशाल जनसभा – 4 (लगभग 50000 संख्या)

व्यापार सम्मेलन – 4 (लगभग 4000 संख्या)

प्रबुद्ध जन सम्मेलन -4 (लगभग 4000 संख्या)

विधान सभा स्तर पर होने वाले कार्यक्रम:

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा – 68 स्थानों पर लगभग 10000 लोगों से परिचर्चा।

संयुक्त मोर्चा सम्मेलन – 68 (लगभग 35000 लोगों की भागीदारी)

लाभार्थी सम्मेलन – 68 (लगभग 25000 लोगों की भागीदारी)

योगा दिवस – 68 (लगभग 20000 लोगों की भागीदारी)

विकास तीर्थ यात्रा – 68 (लगभग 7000 लोगों की भागीदारी)

बूथ स्तर पर होने वाले कार्यक्रम:

घर-घर जन संपर्क (20-30 जून)-7813 बूथों पर (प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 परिवारों से संपर्क और प्रदेशभर में 8 लाख परिवारों से संपर्क) 75000 कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान में लगेंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस)-आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बूथों पर सीधा संवाद करेंगे। 7500 स्थानों पर वार्ता सुनी जाएगी। मन की बात कार्यक्रम (25 जून)-प्रत्येक बूथ पर। इस महा जनसंपर्क अभियान के तहत 9 लाख 54 हजार से अधिक लोगों से संपर्क किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पिता-बेटी की मौत, दो घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया…

22 hours ago

रामपुर एचपीएस में “स्वच्छता पखवाड़ा-2026” का शुभारम्भ

रामपुर (सुरजीत नेगी , संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर जलविद्युत…

2 days ago

लाहौल में पंचायत चुनावों को लेकर मतदान कर्मियों का पहला पूर्वाभ्यास आयोजित

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ), केलांग, 16 मई 2026। पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026…

2 days ago

धर्मपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 438 पेटियां शराब बरामद

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन जिला के धर्मपुर क्षेत्र में पुलिस और आबकारी विभाग…

2 days ago

खालाक्यार पंचायत में उप-प्रधान चुनाव पर बवाल: नामांकन रद्द, वायरल दस्तावेजों ने खड़े किए सवाल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत खालाक्यार में उप-प्रधान पद के…

2 days ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में “स्वच्छता पखवाड़ा 2026” का शुभारंभ

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), विद्युत मंत्रालय भारत सरकार और एसजेवीएन निगम मुख्यालय शिमला के…

2 days ago