मुख्य समाचार

सिरमौर : जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत तीन चरणों में होगी मेगा मॉक ड्रिल

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में संभावित बाढ़ और भूस्खलन के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन के तहत तीन चरणों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण का मॉक ड्रिल जिसका उददेश्य सम्बन्धित विभागों के बीच जरूरी तालमेल स्थापित करना था, मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबन्धन और राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के संयुक्त तत्वावधान में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से आयोजित किया। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण की मेगा मॉक ड्रिल में आज सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों ने दूसरे चरण और तीसरे चरण के तहत आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल के लिए आपसी समन्वय और तालमेल पर व्यापक विचार विमर्श किया। सुमित खिमटा ने बताया कि दूसरे चरण की मेगा मॉक ड्रिल के तहत टेबल एक्सरसाईज 6 जून को आयोजित की जाएगी जबकि तीसरे चरण की मॉक ड्रिल 8 जून को आयोजित की जाएगी। उपायुक्त ने जिला के सभी सम्बन्धित अधिकारियों को दूसरे और तीसरे चरण के मॉक ड्रिल के लिए किये जाने वाले आवश्यक प्रबन्धों को समय पर पूरा करने के लिए कहा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव, जिला राजस्व अधिकारी सिरमौर चेतन चौहान व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

3 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

3 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

4 days ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

4 days ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

4 days ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

4 days ago