मुख्य समाचार

किन्नौर : पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन है एक स्तंभ – जगत सिंह नेगी

भावानगर (सुरजीत नेगी, संवाददाता)

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जिला किन्नौर स्थित रिकांग पिओ में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक की। राजस्व मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग स्थानीय स्वशासन एक स्तंभ है, जिसका कार्य विकास को जमीनी स्तर पर पहुंचाना और पंचायतों को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत प्रत्येक घर को कम से कम 100 दिन का अकुशल रोजगार उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य मनरेगा को निचले स्तर पर सफलतापूर्वक लागू करना है। मनरेगा के तहत 65 प्रतिशत कार्य प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर किया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को समय-समय पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला किन्नौर में मनरेगा के तहत 20 हजार 77 जॉब कार्ड होल्डर व 23 हजार 06 सक्रिय कर्मचारी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला किन्नौर में अब तक 150.65 लाख रुपए व्यय किए जा चुके है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत घरों में शौचालय, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन इकाई, सोक पीट इत्यादि निर्माण के कार्य किए जा रहे है। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2021 में नव गठित ग्राम पंचायत चोरा, क्राबा, बड़ा-कम्बा, यांगपा-2, युवारंगी, अक्पा, डबलिंग व चुलिंग में पंचायत भवनों का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आसरंग, जंगी और स्पिलो में भी पंचायत भवन का निर्माण किया जाना है।
बैठक की कार्यवाही परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण विजय ब्रागटा ने की। बैठक में उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश, एसडीएम कल्पा डॉक्टर मेजर शशांक गुप्ता, खंड विकास अधिकारी निचार, पूह व कल्पा, पंचायत सचिव, विभाग के कनिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago