(ब्यूरो रिपोर्ट),
अग्रणी जलविद्युत कंपनी और भारत सरकार का एक ‘मिनी रत्न’ श्रेणी- I उद्यम, एनएचपीसी लिमिटेड ने अपने निदेशक मंडल के अनुमोदन से वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए लेखापरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष के 3538 करोड़ रुपए की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में एकल आधार पर कर पश्चात लाभ (पीएटी) 3834 करोड़ रुपए अर्जित किया है जो कि पिछले वित्त वर्ष से 8% अधिक है। पिछले वित्त वर्ष 2021-22 के समेकित शुद्ध लाभ 3524 करोड़ रुपए की तुलना में वित्त वर्ष 2022-23 में 3890 रुपए रहा, जिसमें 10%. की वृद्धि दर्ज की गई। एनएचपीसी के पावर स्टेशनों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 24907 मिलियन यूनिट (एमयू) विद्युत उत्पादन किया है। निदेशक मंडल ने 1.40 रुपए प्रति इक्विटी शेयर अंतरिम लाभांश के अतिरिक्त , वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रति इक्विटी शेयर 0.45 रुपए के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। तदनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कुल लाभांश रुपए 1.85 प्रति शेयर है। वर्तमान में, एनएचपीसी लिमिटेड के 25 पावर स्टेशनों की कुल संस्थापित क्षमता 7097.2 मेगावाट है और कंपनी 10489 मेगावाट की कुल संस्थापित क्षमता वाली 16 परियोजनाओं का निर्माण कर रही है। कंपनी के पास 5882 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 12 परियोजनाएं मंजूरी चरण में और 890 मेगावाट की कुल क्षमता वाली 2 परियोजनाएं सर्वेक्षण व अन्वेषण चरण के अधीन हैं ।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के बहुचर्चित 2500 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय…
संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला में नाहन-शिलाई-रोहनाट सड़क पर रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 1 नवंबर। जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…
ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। जिला सिरमौर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। जिला शिमला के ऊपरी क्षेत्र टिक्कर नावर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के स्कूली विद्यार्थियों के लिए नवंबर का महीना त्योहारों की खुशियां…