शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),
हिमचला प्रदेश केअस्पतालों में दूसरे दिन भी डॉक्टर ने अपना प्रदर्शन जारी रखा है | आज भी डॉक्टर द्वारा आईजीएमसी गेट के पास खड़े होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना पर्दर्शन जारी रखा वहीं मरीज परेशान होते हुए दिखाई दिए | आईजीएमसी प्रदेश का सबसे बड़ा हस्पताल है | इसमें प्रदेश को कोने कोने से मरीज यहाँ पहुँचते है। वही 9:30 11:30 बजे तक मरीजों को अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टर का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान ओपीडी में कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं थे। सुबह से मरीज अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल में आ रहें थे लेकिन ओपीडी में डाक्टर ना होने के कारण मरीजों को समस्या हो रही थी। एनपीए बंद होने के विरोध में राज्य भर के डाक्टर पैन डाउन स्ट्राइक पर है। इस समय डाक्टर मरीजों को ओपीडी में चैक नहीं कर रहें है। लेकिन आपातकाल सेवाए जारी है व्ही डाक्टरों का कहना है कि जब तक सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है तब तक इस प्रकार से अस्पताल में स्ट्राइक रहेगी। आइजीएमसी में शिमला ही नहीं बल्कि राज्य सरकार से भी लोग अपना इलाज करवाने के आते है। इसके कारण मरीजों को दिक्कतों को सामना हो रहा था। ऐसे में अभी भी डॉक्टर प्रदेश सरकार द्वारा उनके पक्ष में निर्णय का इंतजार कर रहे है और जब तक निर्णय इनके पक्ष में नहीं आता तब तक इनका ये प्रदर्शन जारी रहेगा अब देखना होगा कि कब तक मरीज इस परशान होगे और कब सरकार इनकी मांगो को पूरा करती है |
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…