मुख्य समाचार

मंडी : मोदी सरकार के 9 साल पूरा होने पर महिला मोर्चा चलाएगा महाजनसंपर्क अभियान

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्षों का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष पर मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा महाजनसंपर्क अभियान चलाने जा रहा है। 1 से 20 जून तक चलने वाले इस अभियान में पांच प्रमुख बिंदुओं को किया गया है शामिल। मंडी जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा सुमन ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि बीते 9 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य किया है, जिसमें दुनिया की आधी आबादी भी शामिल है। इसलिए महिला मोर्चा महिलाओं के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को लाखों महिलाओं तक पहुंचाने के लिए यह अभियान चलाने जा रहा है। सुमन ठाकुर ने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी परिवार, लखपति दीदी कार्यक्रम, स्वयं सहायता समूह, प्रबुद्ध महिला और नई मतदाताओं से मुलाकात शामिल है। लखपति दीदी में उन महिलाओं से मुलाकात होगी जिन्हें पीएम आवास योजना का लाभ मिला है। स्वयं सहायता समूहों की उन महिलाओं के अनुभव जाने जाएंगे जो केंद्र सरकार की मदद से स्वावलंबी बनी हैं। प्रबुद्ध महिलाओं में उन विभूतियों से मुलाकात की जाएगी जिन्होंने समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं, 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी उन युवतियों से भी मुलाकात की जाएगी जो हालही में मतदाता बनी हैं। इन सभी को केंद्र सरकार की महिला हितैषी नीतियों से अवगत करवाया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दोस्त देखते रह गए, कौशल्या डैम में डूबकर युवक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। औद्योगिक शहर परवाणू के समीप कामली पंचायत स्थित कौशल्या डैम में बुधवार दोपहर…

7 hours ago

₹20 करोड़ की लागत से बने खजूरना पुल का सांसद सुरेश कश्यप ने किया लोकार्पण

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 24 जून। भाजपा नेता एवं सांसद सुरेश…

12 hours ago

राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, होली में बच्चों व मरीजों को बांटे फल और मिठाइयां

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक…

14 hours ago

ददाहू में कर एवं आबकारी विभाग ने लगाया जागरूकता शिविर, करदाताओं को दी नई कर व्यवस्था की जानकारी

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), राज्य कर एवं आबकारी विभाग (वस्तु एवं सेवा…

1 day ago

जिला में 28 जून को 61181 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक-उपायुक्त

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन, 23 जून। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की…

1 day ago

लाहौल-स्पीति में 19 किलोग्राम वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की नियंत्रित वितरण व्यवस्था समाप्त

केलांग ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), केलांग, 23 जून 2026… जिला दण्डाधिकारी एवं अध्यक्ष,…

1 day ago