मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम भरमौर से मिले ललित ठाकुर

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जिला परिषद सदस्य किलोड वार्ड व स्टेट-कोओपरेटिव बैंक हिमाचल प्रदेश के निर्देशक ललित ठाकुर सोमवार को भरमौर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर एडीएम भरमौर से मिले व उन्हें ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें उन्होंने हडसर से मणिमहेश पैदल मार्ग को तुरंत ठीक करने की मांग की | क्योंकि पर्यटक ट्रैकिंग व स्थानीय गाईड की मदद से मणिमहेश पंहुच रहें हैं और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है व हडसर-चौबिया-थला मार्ग को यात्रा तक वन वे कर दिया जाए ताकि जाम की समस्या से निजात मिले व चौरासी परिसर में पनिहार व गेट लगवाने का कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाए व बस स्टैंड पट्टी से ददंवा तक बंद पडी स्ट्रीट लाईटों को अतिशीघ्र चालु किया जाए व पट्टी से गोरपटा तक बंद पड़ी सोलर लाइटों को भी अतिशीघ्र चालु किया जाए | इसके अलावा दंदवा से ग्रीमा लिंक मार्ग को अतिशीघ्र मिलाया जाए ताकि मणिमहेश यात्रा के दौरान पुराने अड्डे पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो व चलेड में नवनिर्मित हैलीपेड का कार्य भी अतिशीघ्र शुरू करवाया जाए ताकि यात्रा के दौरान पुराने हैलीपेड पर भद्रवाह छड़ी यात्रियों को भी मुश्किलों का सामना न करना पड़े |

Himachal Darpan

Recent Posts

जीवन प्रमाण पत्र बनाने का झांसा देकर साइबर ठगी, 62 वर्षीय बुजुर्ग के खाते से 17.43 लाख रुपये उड़ाए

(ब्यूरो रिपोर्ट ) सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के नाम पर साइबर ठग…

49 minutes ago

चलती बाइक पर मौत का रहस्य! 55 वर्षीय खजान सिंह को लगी गोली, 8 घंटे बाद चचेरे भाई के हेलमेट से मिला सनसनीखेज सुराग

संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…

2 days ago

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 days ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

3 days ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

3 days ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

3 days ago