मुख्य समाचार

मंडी : जोनल हॉस्पिटल में बीते दो महीनों से धूल फांक रही हैं अल्ट्रासाउंड की मशीनें

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जोनल हॉस्पिटल मंडी में बीते दो महीनों से अल्ट्रासाउंड की तीन आधुनिक मशीनें धूल फांक रही हैं। कारण, यहां रेडियोलॉजिस्ट का न होना। जो रेडियोलॉजिस्ट यहां तैनात थे उन्होंने 31 मार्च को अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद से ही यह पद यहां खाली चल रहा है। हॉस्पिटल में आ रहे मरीजों को यदि अल्ट्रासाउंड के लिए कहा जाता है तो उन्हें नीजि सेंटर का रूख करना पड़ रहा है और हजारों रूपए खर्च करके अल्ट्रासाउंड करवाना पड़ रहा है। यदि सरकारी दर पर ही अल्ट्रासाउंड करवाना है तो फिर उसके लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक जाना पड़ रहा है, लेकिन वहां पर भी लंबी तारीख ही मिल रही है। जोनल हास्पिटल मंडी के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड की तीन हाईटेक मशीनें हैं लेकिन रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा है। हायर अथॉरिटी को इस संदर्भ में अवगत करवा दिया गया है। पद भरते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि जोनल हॉस्पिटल मंडी में एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट का पद भी खाली चल रहा है। लेकिन सरकार ने इसके लिए यहां वैकल्पिक व्यवस्था कर रखी है। मेडिकल कॉलेज नेरचौक से हर हफ्ते एक एनेस्थिसिया स्पेशलिस्ट को यहां भेजकर आप्रेशन करवाए जा रहे हैं। यदि सरकार चाहे तो अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए भी ऐसी व्यवस्था की जा सकती है। डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि अगर अस्थायी तौर पर किसी डॉक्टर को तैनात कर दिया जाता है तो अल्ट्रासाउंड की सुविधा फिर से शुरू हो सकती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago