मुख्य समाचार

सिरमौर : सिरमौर के घंडोरी विद्यालय की छात्रा श्रेया कंवर ने पाया टॉप टेन में स्थान

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मार्च 2023 में आयोजित दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में जिला सिरमौर के दूरदराज में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंडोरी की छात्रा श्रेया कंवर ने हिमाचल की मेरिट सूची में दसवा समान प्राप्त कर अपने विद्यालय, अभिभावकों एवं शिक्षको क नाम रोशन किया से श्रेया का कहना है कि वह प्रतिदिन 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती थी और उसने सरकारी विद्यालय में होते हुए भी अंग्रेजी माध्यम से अपनी दसवीं की परीक्षा दी। श्रेया प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती है तथा अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने अभिभावकों व शिक्षकों को देती है जिनके मार्गदर्शन में वह यह स्थान प्राप्त कर पाई । विद्यालय की कार्यकारी प्रधानाचार्य सुनफा चौहान ने कहां की श्रेया प्रारंभ से ही शिक्षा में बहुत गंभीर रही है तथा यह उसके कठिन परिश्रम एवं लगन का फल है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले घंडोरी गांव की ही छात्रा महीमा चोहान महाविद्यालय प्राध्यापक हेतु चयनित हुई है । इससे पूर्व दूरदराज के क्षेत्र जरवा जूनेली के विद्यार्थी न कला संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने इन विद्यार्थियों एवं संबंधित शिक्षकों को हार्दिक बधाई देते हुए कहां कि दूरदराज के क्षेत्रों मे यदि आधारभूत सुविधाय उपलब्ध हो, सभी शिक्षकों के पद भरे हो तो प्रतिभाओं की कमी नहीं है । अत सरकार को दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकों की नियुक्ति एवं आधारभूत सुविधा सृजन पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि अनावश्यक रूप से शहर की ओर हो रहे पलायन को रोका जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

4 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

5 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

9 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

9 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

11 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

11 hours ago