मुख्य समाचार

मंडी : प्रदेश की पहली ई-लाइब्रेरी विवेकानंद पुस्तकालय को अपग्रेड करने की कवायद हुई तेज

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश की पहली ई-लाइब्रेरी विवेकानंद पुस्तकालय सुंदरनगर को अपग्रेड करने की कवायद तेज हो गई है। इसको लेकर स्थानीय विधायक राकेश जंवाल द्वारा ई-लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले युवाओं के लिए 10 कंप्यूटर सिस्टम मुहैया करवाए गए हैं। इस मौके पर विधायक राकेश जंवाल ने लाइब्रेरी में अध्यन कर रहे युवाओं से भी मुलाकात की और उन्हें लाइब्रेरी में हर सुविधा देने का आश्वासन दिया। बता दें कि पूर्व भाजपा सरकार द्वारा जिला मंडी के नगर परिषद सुंदरनगर में जवाहर पार्क के समीप संचालित स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय प्रदेश में बिना किताबों के इंटरनेट सुविधा पर आधारित ई-लाइब्रेरी हैं। इसके अपग्रेडेशन को लेकर नगर परिषद सुंदरनगर द्वारा भी अपने बजट में नई सुविधाओं को लेकर कई योजनाएं तैयार की गई हैं। राकेश जंवाल ने कहा इन कंप्यूटर से ई-लाइब्रेरी में आने वाले सैकड़ों युवाओं को फायदा मिलेगा और उन्हें यह पढ़ाई में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में हिमाचल की पहली ई-लाइब्रेरी सुंदरनगर में स्थापित की गई थी। इंटरनेट युग में लाइब्रेरी में वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके चलते विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए युवाओं को कंप्यूटर और इंटरनेट की जरूरत रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए ई-लाइब्रेरी को 10 कंप्यूटर मुहैया करवाए गए है।

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

3 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

4 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

8 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

8 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

10 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

11 hours ago