मुख्य समाचार

भरमौर : विभिन्न संगठनों द्वारा संबंधित विभागों से क्रैश बैरियरो को लगाने की लगाई गुहार

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

सड़क हादसों के मद्देनजर जन-जातीय क्षेत्र भरमौर के विभिन्न संगठनों जिसमें टैक्सी यूनियन भरमौर, व्यापार मंडल भरमौर, चौरासी रिवाइवल कमेटी भरमौर के पदाधिकारीयों व स्वय सेवी अनिल कुमार गांव पंजसेई द्वारा संयुक्त ज्ञापन आज एडीएम भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान के माध्यम से सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी मंत्री भारत सरकार नितिन गडकरी, लोक निर्माण विभाग मंत्री हिमाचल प्रदेश विक्रमादित्य सिंह, भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज, उपायुक्त चंबा, पुलिस अधीक्षक चंबा,थाना प्रभारी भरमौर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को प्रतिलिपि प्रेषित की, जिसमें उन्होंने बताया कि 20/9/21 व 20/2/23 को भी भरमौर प्रशासन से लिखित निवेदन किया गया था   की नैशनल हाइवे सड़क मार्ग 154ए में  सडक मार्ग पर क्रैश बैरियरो को लगाया जाए ताकि लगातार सडक हादसों में लोगों की जिंदगी का बचाव हो सके | भरमौर प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग डिवीजन भरमौर, नैशनल हाइवे अथारिटी चंबा को 23/9/21व 24/2/23 को पत्र जारी किए गए थे | उन्होंने बताया कि बड़ा खेद का विषय है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद भी हुए सड़क हादसों में काफी लोगों ने अपनी जान गवाई है | उन्होंने संबंधित विभागों व भरमौर प्रशासन से इस पर तुरंत कार्रवाई अमल में लाए जाने की बात भी कही उनके द्वारा भरमौर प्रशासन व संबंधित विभाग को एक महीने का समय दिया गया अगर एक महीने में इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई तो भरमौर के लोगों को मजबूर हो कर उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ेगा व जिसकी जिम्मेदारी भरमौर प्रशासन व संबंधित विभाग की होगी |

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

5 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

5 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

6 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

6 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

12 hours ago