मुख्य समाचार

धर्मशाला : हि०प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया 10वीं कक्षा का रिजल्ट, प्रदेश की लड़कियों ने फिर मारी बाजी

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने वीरवार को 10वीं कक्षा टर्म-2 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है | हिमाचल बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप 10 में सिर्फ 2 लड़कों को स्थान मिला है, जबकि 8 लड़कियों ने टॉप 10 में जगह बनाई है हिमाचल बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल्लू मानवी ने 694 अंक लेकर पहले स्थान पर रही, जबकि हमीरपुर की दीक्षा कटयाल 693 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं. जबकि हमीरपुर का ही अक्षित शर्मा 692 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा10वीं कक्षा में इस बार फिर से लड़कियों ने बाजी मारी तथा परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूलों के मुकाबले निजी स्कूलों का दबदवा रहा।  बोर्ड सचिव डॉ.. विशाल शर्मा ने बताया कि इस दसवीं कक्षा में टर्म एक व टर्म दो में 90 हजार 635 विद्यार्थियों ने परीक्षाओं में भाग लिया है पिछले साल 10वीं कक्षा का परिणाम 29 जून को घोषित किया गया था रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की गयी है उन्होंने बताया कि इस वर्ष 91440 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था जिसमें से 81732 ने परीक्षा पास की है 1682 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट के लिए नामित किया गया है वहीं 7534 विद्यार्थी इस परीक्षा में फेल हुए। इस वर्ष 10वीं कक्षा का परिणाम 89.7 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया है | सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जो परिक्षार्थी उत्तर पुस्तिकाओं का पुर्णमूल्यांकन करवाना चाहते हैं वे 9 जून तक आवेदन कर सकते हैं पुर्णमूल्यांकन के लिए संबंधित विष्य में कम से कम 20 प्रतिशत अंकों का होना अनिवार्य है | जिला के तौर पर अगर बात की जाए तो 10वीं कक्षा के परिणाम में हमीरपुर प्रदेश में सबसे आगे रहा हमीरपुर जिला का परीक्षा परिणाम 96.35 प्रतिशत रहा, जबकि बिलासपुर 92.77, चम्बा 82.28, कांगड़ा 94.36, किनौर 84.32, कुल्लू 85.55, लाहोल-स्पिति 87.01, मंडी 93.11, शिमला 90.29, सिरमौर 79.10, सोलन 87.99 व उना जिला का परीक्षा परिणाम 90.08 प्रतिशत रहा |

Himachal Darpan

Recent Posts

कुल्लू घूमने आई महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, होटल में हुई घटना की जांच शुरू

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू। हरियाणा प्रांत से कुल्लू घूमने पहुंची एक महिला ने बंजार क्षेत्र के…

8 hours ago

चिट्टे की खेप लेकर जा रहा था 18 वर्षीय युवक, शोघी में पुलिस ने दबोचा

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा…

8 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, ज्वालामुखी में 29 वर्षीय महिला की शिकायत पर युवक पर केस

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी: थाना ज्वालामुखी के तहत एक 29 वर्षीय महिला ने एक युवक पर…

8 hours ago

हिमाचल में फिर रौद्र होगा मानसून: 10-11 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर रौद्र रूप दिखाने को तैयार…

9 hours ago

हंसता-खेलता परिवार उजड़ा: चलती पिकअप से गिरकर 38 वर्षीय अरुण कुमार की दर्दनाक मौत

निशेष शर्मा राजगढ़ राजगढ़: विकास खंड राजगढ़ की नेरी कोटली पंचायत में शनिवार को एक…

9 hours ago

दुष्कर्म, धमकी और पांच लाख के गहने चोरी का आरोप; सुंदरनगर में पुलिस ने दर्ज किया मामला

नितेश सेनी मंडी। मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के हराबाग क्षेत्र में एक महिला ने एक व्यक्ति…

13 hours ago