मुख्य समाचार

सिरमौर : छोग टाली विद्यालय की दीक्षा 96%अंको के साथ प्रथम 

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

जिला सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के 10वी कक्षा का परीक्षा परिणाम भी  शत प्रतिशत रहा। सभी 16 विद्यार्थियो ने प्रथम श्रेणी में यह परीक्षा उत्तीर्ण की। परीक्षा प्रभारी एकता धीमान प्रवक्ता ने कहा कि इस विद्यालय के 16 विद्यार्थियों दसवी कक्षा की परीक्षा दी थी, जिसमें से सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुमारी दिशा 672 अंक लेकर प्रथम स्थान पर, सिमरन सुपुत्री हेमंत देव 585 अंक के साथ द्वितीय तथा हिमानी 578 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय के  कार्य कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम सभी विद्यार्थियो व शिक्षक सुरेश ठाकुर, राजू राम शर्मा, अल्का भलेइक, ललिता चौहान, बरिक्षा कपूर, राम लाल सूर्या दलीप सिंह व राम लाल ठाकुर आदि की कड़ी मेहनत का प्रतिफल है | गौरतलब है कि छोगटाली विद्यालय का 10+2 कक्षा का परिणाम भी शत प्रतिशत रहा। कार्यकारी प्रधानाचार्य ने आशा व्यक्त की कि आगामी वर्षों में परीक्षा परिणाम को और बेहतर किया जाएगा। विद्यालय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर तथा विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देशराज ठाकुर ने संपूर्ण विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ इस विद्यालय के विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिताओ  एवं विज्ञान कांग्रेस प्रतियोगिताओं में भी अपना लोहा मनवा चुके हैं |

Himachal Darpan

Recent Posts

आरक्षण को लेकर हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला! एक नियम तय करेगा अभ्यर्थी की सीट—मेरिट या छूट?

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण को लेकर सरकार ने ‘Own…

4 hours ago

HRTC बस से कार की भिड़ंत, 3 की दर्दनाक मौत, एक गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला के समीप घंडल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।…

5 hours ago

तेज धूप के बाद बदलेगा हिमाचल का मौसम, 7 जिलों में अंधड़ का येलो अलर्ट; मानसून की विदाई भी करीब

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को दिनभर तेज धूप खिलने के बाद अब…

9 hours ago

CM सुक्खू के खिलाफ बयानबाजी पर एक्शन! सदर विधायक आशीष शर्मा पर केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। हमीरपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार के खिलाफ कथित तौर पर…

9 hours ago

ठियोग में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने दादी-पोती को मारी टक्कर, बच्ची की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। ठियोग। चैटोग-सिंखुरी मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा…

11 hours ago

सोलन में मां और छह माह की बच्ची की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

ब्यूरो रिपोर्ट। सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई…

11 hours ago