मुख्य समाचार

स्वारघाट : डीजीपी संजय कुंडू ने किया कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निरीक्षण

स्वारघाट (मंदीप राणा/संवाददाता),

आज डीजीपी संजय कुंडू द्वारा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सबसे पहले संजय कुंडू गरामौडा पहुंचे जहां पर स्वारघाट पुलिस ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पहली फोरलेन टनल कैंचीमोड़ का निरीक्षण करने के साथ ही फोरलेन कम्पनी के अधिकारीयों संग बैठक की। बैठक में कम्पनी अधिकारीयों ने फोरलेन बारे तथा बचे निर्माण कार्य बारे डी जी पी को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फोरलेन पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा दुर्घटनाओं को कम करने के लिए फोरलेन पर कैमरे लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इंटीग्रेटिड ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत फोरलेन पर एच डी कैमरों की  सहायता से बिगड़ैल चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि फोरलेन 3 जिलों बिलासपुर, मंडी और कुल्लू से होकर गुजरेगा इसलिए इन तीनों जिलों में नए पुलिस स्टेशन भी खोले जाएंगे। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस अधिकारीयों संग उदघाटन को तैयार खडे इस कीरतपुर से लेकर मनाली तक फोरलेन का दौरा किया। इस अवसर पर उनके साथ डी आई जी सेन्ट्रल रेंज मधुसूदन, एस पी बिलासपुर गोकुल कार्तिकेयन सहित फोरलेन सीगल कम्पनी के पी डी कमलदीप भी  मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

3 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

21 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

23 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

23 hours ago