मुख्य समाचार

सिरमौर : जिदगी की जंग हारा 25 साल का फौजी, चलती ट्रेन से लुटेरों ने दिया था धक्का    

नाहन (ब्यूरो रिपोर्ट),

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल का 25 वर्षीय फौजी सचिन शर्मा बीती शाम तीन महीने की जिंदगी और मौत के बीच की जंग हार गया | चंडीगढ़ स्थित सेना के चंडी मंदिर अस्पताल में सचिन शर्मा ने बीती रात अंतिम सांस ली। फरवरी माह में सचिन उस वक्त एक भयंकर हादसे का शिकार हो गया था जब वह करीब एक माह की छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहा | इसके लिए सचिन ने अंबाला से जम्मू की ट्रेन ली थी। टांडा रेलवे स्टेशन से आगे सचिन की आंख खुली तो पाया 2-3 व्यक्ति सवारियों के बैग को तलाश रहे थे। साथ ही महिलाओं से छेड़छाड कर रहे थे। इस पर सचिन ने आपत्ति की तो झड़प हो गई। एक ने सचिन पर पीछे से सिर पर वार कर दिया। लुटेरों ने सचिन का पर्स निकाला। इसके बाद उसे अचेत अवस्था में चलती ट्रेन से ही नीचे फैंक दिया गया। रात भर पटरी के नजदीक पड़ा रहा। चलती ट्रेन में वो बदमाशों की लूटपाट व महिला से छेड़छाड़ को नहीं बर्दाश्त कर पाया था |

होश आने पर बमुश्किल समीप एक गौशाला में पहुंचा। मौजूद लोगों ने उसे टांडा अस्पताल पहुंचाया।  सचिन ने पूरी घटना यूनिट को भी बताई। लुटेरे बैग व पैसों के अलावा सचिन की सरकारी वर्दी भी ले गए थे। सचिन शर्मा 72 टैंक रेजीमेंट से 4-राष्ट्रीय राइफल्स में प्रतिनियुक्ति पर सेवारत था | 6 अप्रैल 2023 को सचिन के घर एक बेटी ने जन्म लिया। 20 मई तक सचिन बिलकुल ठीक था। तेजी से स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। 21 मई की सुबह भी सचिन ने बातचीत की, लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे स्वास्थ्य बिगड़ता गया। 48 घंटे के भीतर ही सचिन ने संसार को त्याग दिया। सचिन अपने पीछे डेढ़ महीने की बेटी, पत्नी नेहा शर्मा, मां कमलेश देवी के अलावा कॉलेज में पढ़ रही बहन साक्षी शर्मा को छोड़ गया। चचेरे भाई जय प्रकाश इ बातचीत में कहा कि सचिन परिवार का होनहार बेटा था। उन्होंने कहा कि डेढ़ माह पहले ही पिता बना था। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक सेवानिवृत्त मेजर दीपक धवन ने कहा कि सैनिक की पार्थिव देह का पोस्टमार्टम पुलिस की मौजूदगी में सिविल अस्पताल सराहां में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि यह पुलिस में भी मामला दर्ज था। ऐसे में पुलिस भी अपने स्तर पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में ला रही है। मेजर दीपक धवन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से प्रभावित परिसर को पांच लाख रुपए का चैक, जबकि जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की ओर से दाह संस्कार के लिए 15 हजार रुपए की सहायता परिवार को तुरंत दी जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

5 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

16 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago