अपराध /दुर्घटना

मंडी : सुंदरनगर में बेकाबू आल्टो कार चालक ने रौंदे प्रवासी मजदूरों के तीन बच्चे

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के सुंदरनगर में एक बेकाबू आल्टो कार द्वारा प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को रौंदने का मामला सामने आया है। मामले में गंभीर रूप से घायल तीनों बच्चों को प्रारंभिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल सुंदरनगर से श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया है। जहां उनका ईलाज किया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा हादसे के समय कार चालक द्वारा नशे का करने का अंदेशा जताया है। जानकारी के अनुसार मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सोमवार देर शाम ग्राम पंचायत कलौहड़ के धनेश्वरी व रोपा गांव के समीप एक बेकाबू आल्टो कार ने प्रवासी मजदूरों के 3 बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी। घायल बच्चों की शिनाख्त सत्यम (8), अनुपमा (10) और दुर्गा (12) के तौर पर हुई है। हादसे के समय कार को जाभी राम पुत्र शिवराम गांव धरोट डाकघर बरौहकड़ी तहसील निहरी जिला मंडी चला रहा था। हादसे में तीनों बच्चों को जख्मी हालत में सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरो ने प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज नेरचौक में किया जा रहा है। पुलिस थाना सुंदरनगर द्वारा कार के आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। कार चालक का मेडिकल सिविल अस्पताल में करवाया गया है। उन्होंने कहा कि घायल बच्चों का ईलाज मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चल रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

16 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

17 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

17 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

19 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

19 hours ago

कालीबाड़ी मंदिर जाने वाला व्यक्ति निकला APG यूनिवर्सिटी का छात्र, पुलिस ने दी क्लीन चिट

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…

19 hours ago