मुख्य समाचार

राजगढ़ : फागू स्कूल की दो बेटियों ने मेरिट में स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का बजाया डंका

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 10 जमा दो परीक्षा के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक फागू राजगढ़ की दो बेटियों ने मेरिट में स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। जिनमें पायल सरोल्टा ने कुल अंक 500 में से 475 अंक अर्थात 95 प्रतिशत अंक तथा अंकिता कुमारी ने 471 अंक अर्थात 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल सरोल्टा पुत्री सुरजीत सरोल्टा डोहर गांव और अंकिता कुमारी सपुत्री वीरेन्द्र कुमार फागू से सटे गांव डांग की रहने वाली है। बता दें कि दोनों बेटियां किसान परिवार और अनुसूचित जाति से संबध रखती हैं। गौर रहे कि राजगढ़ ब्लाॅक से केवल फागू स्कूल की दो बेटियां मेरिट में आई है। पायल ने एक साक्षातकार में बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा करना चाहती  है जबकि अंकिता का सपना एक आदर्श अध्यापिका बनना है। पायल के पिता सुरजीत सरोल्टा ने बताया कि पायल बचपन से ही बहुत मेहनती और होनहार बेटी रही है। यह तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी है जिस पर घर में खेतीबाड़ी, पशु इत्यादि कार्य का बचपन से बोझ रहा है। घर का सारा कार्य करने के उपरांत पायल करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर फागू स्कूल पहूंचती है। सुरजीत सरोल्टा ने बताया कि बेटी के मेरिट में आने के उपरांत घर पर खुशी का महौल है और बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ। इसी प्रकार अंकिता एक साधारण परिवार से संबध रखती है। इनके पिता वीरेन्द्र ने बताया कि अंकिता का पढ़ाई की तरफ रूझान बचपन से ही रहा है और घर का सारा कार्य करने के उपरांत पढ़ाई के लिए समय निकालती है। स्कूल की प्रधानाचार्य कांता चौहान तथा स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त क्षेत्र के जानेमाने साहित्यकार शेरजंग चैहान ने स्कूल ही दोनों होनहार बेटियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना ही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

19 minutes ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

19 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

22 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago