मुख्य समाचार

मंडी : गोवा से आए स्टूडेंट्स ने किए छोटी काशी की प्राचीन धरोहरों के दर्शन

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
 
केंद्र सरकार के युवा संगम कार्यक्रम के तहत गोवा राज्य के 45 स्टूडेंट्स इन दिनों हिमाचल प्रदेश के भ्रमण पर आए हुए हैं। इनके भ्रमण का सारा दायित्व आइआइटी मंडी को सौंपा गया है। केंद्र सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य एक राज्य के बच्चों को दूसरे राज्य के पर्यटन, पंरपरा, प्रगति, परस्पर सहयोग और प्रोद्योगिकी से अवगत करवाना है। इसी कड़ी में यह स्टूडेंट्स अभी तक कुल्लू-मनाली, अटल टनल, लाहुल स्पिति, रोहतांग, पंडोह डैम, रिवालसर झील और स्थानीय गांवों का भ्रमण करके इस संदर्भ में जानकारियां ले चुके हैं। आज इन्हे छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी शहर के प्राचीन मंदिरों और प्राचीन धरोहरों के दर्शन करवाए गए। भारतीय सांस्कृतिक निधि (इंटैक) मंडी के सदस्यों ने इन स्टूडेंट्स को प्राचीन मंदिरों और धरोहरों के इतिहास से अवगत करवाया और मंडी शहर के प्राचीन इतिहास की जानकारी प्रदान की। वहीं, गोवा से आए स्टूडेंट्स अपने भ्रमण को लेकर खासे उत्साहित नजर आए और इसे एक ज्ञानवर्धक टुअर बताते हुए इसके लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। आइआइटी गोवा की तरफ से आए खेल अधिकारी संतोष उपाध्याय ने आइआइटी मंडी और स्थानीय लोगों का आभार जताया और कहा कि गोवा के स्टूडेंट्स को हिमाचल आकर बहुत कुछ सीखने को मिला है और इससे उनका ज्ञानवर्धन हुआ है।

Himachal Darpan

Recent Posts

तीन बच्चों को छोड़कर अचानक लापता हुई पूजा देवी, पुलिस ने शुरू की तलाश

ब्यूरो रिपोर्ट ज्वालामुखी मझींन क्षेत्र के बलड़ी गांव से तीन बच्चों की मां पूजा देवी…

4 hours ago

कांगड़ा में अब मनमानी नहीं चलेगी! चाऊमीन, मोमो, चिकन और पनीर तक के दाम तय

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। जिला कांगड़ा में आम लोगों को खाद्य पदार्थ और जरूरी वस्तुएं निर्धारित…

5 hours ago

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

15 hours ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

1 day ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

2 days ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

2 days ago