राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा घोषित 10 जमा दो परीक्षा के परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक फागू राजगढ़ की दो बेटियों ने मेरिट में स्थान पाकर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। जिनमें पायल सरोल्टा ने कुल अंक 500 में से 475 अंक अर्थात 95 प्रतिशत अंक तथा अंकिता कुमारी ने 471 अंक अर्थात 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पायल सरोल्टा पुत्री सुरजीत सरोल्टा डोहर गांव और अंकिता कुमारी सपुत्री वीरेन्द्र कुमार फागू से सटे गांव डांग की रहने वाली है। बता दें कि दोनों बेटियां किसान परिवार और अनुसूचित जाति से संबध रखती हैं। गौर रहे कि राजगढ़ ब्लाॅक से केवल फागू स्कूल की दो बेटियां मेरिट में आई है। पायल ने एक साक्षातकार में बताया कि वह प्रशासनिक अधिकारी बनकर समाज व राष्ट्र की सेवा करना चाहती है जबकि अंकिता का सपना एक आदर्श अध्यापिका बनना है। पायल के पिता सुरजीत सरोल्टा ने बताया कि पायल बचपन से ही बहुत मेहनती और होनहार बेटी रही है। यह तीन बेटियों में सबसे बड़ी बेटी है जिस पर घर में खेतीबाड़ी, पशु इत्यादि कार्य का बचपन से बोझ रहा है। घर का सारा कार्य करने के उपरांत पायल करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर फागू स्कूल पहूंचती है। सुरजीत सरोल्टा ने बताया कि बेटी के मेरिट में आने के उपरांत घर पर खुशी का महौल है और बधाईयां देने वालों का तांता लगा हुआ। इसी प्रकार अंकिता एक साधारण परिवार से संबध रखती है। इनके पिता वीरेन्द्र ने बताया कि अंकिता का पढ़ाई की तरफ रूझान बचपन से ही रहा है और घर का सारा कार्य करने के उपरांत पढ़ाई के लिए समय निकालती है। स्कूल की प्रधानाचार्य कांता चौहान तथा स्टाफ सदस्यों के अतिरिक्त क्षेत्र के जानेमाने साहित्यकार शेरजंग चैहान ने स्कूल ही दोनों होनहार बेटियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना ही है।
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…