मुख्य समाचार

मनाली : मनाली वालों के मोटरसाइकिल तोड़फोड़ की घटना से मनाली में गर्माया माहौल

मनाली (रेणुका गोस्वामी/संवाददाता),

लेह में मनाली वालों के मोटरसाइकिल तोड़फोड़ की घटना से मनाली में माहौल गर्मा गया है। इस घटना के बाद बाइकर्स एसोसिएशन मनाली व लद्दाख बाइक रेंटल कोआपरेटिव लिमिटेड के बीच मतभेद गहराए गए हैं। गुस्साए एसोसिएशन के सदस्यों ने मनाली के ब्यास पुल के पास चका जाम कर दिया और मनाली लेह मार्ग बन्द कर दिया। इस बीच पलचान की ओर से एक एम्बुलेंस भी आई जिसे एसोसिएशन के सदस्यों ने जाने दिया। पता चलते ही थाना प्रभारी मुकेश राठौर मोके पर पहुंचे और एसोसिएशन के सदस्यों को शांत किया। लगभग 15 मिनट मनाली लेह मार्ग बन्द रहा। गौर हो कि इस विवाद को सुलझाने के लिए मनाली एसोसिएशन के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से भी आग्रह किया था लेकिन अभी तक कोई हल नहीं निकला है। उल्टा विवाद और गहरा गया है। मोटरसाइकिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कर्ण व महामंत्री तेंजिन बौद्ध, सह सचिव चमन लाल औऱ  कोषाध्यक्ष ब्रिशांक  ने बताया कि  दो दिन पहले लेह गए उनके 15 मोटरसाइकिल व एक गाड़ी लेह वालों ने तोड़ दी जिससे उनको भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि वो कानून में रहकर ही काम कर रहे हैं लेकिन लेह वाले कानून तोड़कर मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लेह प्रशासन भी उनका साथ दे रहा है और उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रहा है। मौके पर पहुंचे डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मनाली एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कानूनन उनकी हर सम्भव मदद की जाएगी। उन्होंने आगाह किया कि सड़क में विरोध प्रदर्शन न करें। मिल बैठकर समस्या का समाधान करें। एसडीएम मनाली रमण शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कुल्लू लेह उपायुक्त से बातकर समस्या का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने भी एसोसिएशन के सदस्यों से शांति बनाए रखने की बात कही। उधर, लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर व मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बाइकों के तोड़ने की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि लेह प्रशासन के अधिकारियों के साथ मामला सुलझाने को लेकर फोन के माध्यम से बात की है। जिन लोगों ने गुंडागर्दी करते हुए बाइक तोड़े हैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का भी आग्रह लेह प्रशासन से किया है। डीसी, एसपी लाहुल स्पीति व कुल्लू  को भी लेह प्रशासन से जल्द इस मामले पर बात करने और इसे सुलझाने को लेकर आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बर्फबारी से बढ़ी मुश्किले

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। भारत…

3 hours ago

नाहन के रानी का बाग़ में 29 मार्च को बिजली रहेगी बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…

21 hours ago

अंडमान-निकोबार में तैनात हिमाचल के अधिकारी अनुपम मेहता का निधन।

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…

21 hours ago

टीजीटी (मेडिकल) भर्ती का अंतिम परिणाम घोषित, 166 अभ्यर्थी चयनित

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…

22 hours ago

फरियादी सीधे भगवान को लिख रहे चिट्ठियां, भरमौर के धर्मराज मंदिर पहुंच रहे देशभर से पत्र बने चर्चा का विषय

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…

23 hours ago

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 90वीं हिंदी कार्यशाला का आयोजन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…

23 hours ago