मुख्य समाचार

कुल्लू : 28 मई को एक लाख कर्मचारी करेंगे पेंशन के लिए सरकार का आभार

कुल्लू (आशा डोगरा/संवाददाता),

ज़िला मुख्यालय कुल्लू में न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ जिला कुल्लू की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यकारिणी और नौ खंडों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला कुल्लू के सभी खंडों से हजारों कर्मचारी 28 मई को पुरानी पेंशन बहाली के लिए होने जा रहे आभार समारोह में धर्मशाला जाएंगे। बैठक में इस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया गया और सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला के सभी विभागों के इस मौके पर यह निर्णय लिया गया है कि आभार समारोह में वे सभी कर्मचारी शामिल रहे जो हिमाचल सरकार द्वारा जारी पेंशन की अधिसूचना के बाद पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल हुए हैं वे सरकार का आभार व्यक्त करेंगे। इस समारोह के लिए मुख्यमंत्री के साथ साथ सभी मंत्रियों विधायकों और विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को आमंत्रित किया जा रहा है। जिला अध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा है कि हिमाचल सरकार ने 2003 के बाद बंद हुई पुरानी पेंशन को बहाल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है जिसके लिए हिमाचल के डेढ़ लाख कर्मचारी सरकार के सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने जिला के कर्मचारियों से अपील की कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए अधिक से अधिक अनुदान करें। इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी से अजीत, जिला कार्यकारिणी से ओमप्रकाश, जगन्नाथ, रूम सिंह, सुनीता कटोच, मीना शर्मा, विनोद, संतोष और सभी खंड अध्यक्ष छबील, विकास सूद, राजेश ठाकुर, धनीराम, बुधराम आदि उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

16 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

18 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago

पच्छाद के काहन में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। पच्छाद उपमंडल के काहन गांव के पास शुक्रवार देर रात हुए सड़क…

3 days ago