मुख्य समाचार

किन्नौर : किन्नौर के शुदारंग पंचायत में चलाया गया सफाई अभियान

किन्नौर (देवकला नेगी/संवाददाता),

किन्नौर जिला के शुदारंग पंचायत के वार्ड नं० 1 तथा वार्ड नं० 3 में सफाई अभियान चलाया गया | यह सफाई अभियान वार्ड सदस्यों व आशा वर्करों तथा आंगनबाड़ी वर्करों द्वारा चलाया गया, जिसमे वार्ड नं 1 सदस्य राज भक्ति, वार्ड नं 3 सदस्य प्रेम नेगी, आशा वर्कर गंगा व राधा तथा आंगनबाड़ी वर्करों ने भी सहयोग दिया। बता दें कि इस दौरान वार्ड नं० 1 तथा वार्ड नं० 3 के रास्ते में साफ सफाई करते हुए कूड़े करके को एकत्रित किया गया और साथ ही साथ लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। साथ ही साथ इस दौरान दोनों वार्डो के ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग दिया जिसके लिए वार्ड सदस्यों से ग्रामीणों का इस सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। वार्ड सदस्य राज भक्ति तथा प्रेम नेगी ने बताया कि इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव को स्वच्छ तथा सुंदर बनाना है और ग्रामीणों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

1 day ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

1 day ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

1 day ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

1 day ago