मुख्य समाचार

भरमौर : भरमौर में भालुओं का कहर शुरू, भेड़ -बकरियों को बनाया शिकार

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में भालुओं का आंतक शुरू हो गया है | वीरवार को प्रंघाला पंचायत के गांव पालधा में 2 भेड़ बकरियां भालु की शिकार बनी, जिसमें रांज्ञा राम पुत्र जफा राम गांव मलकौता की एक भेड़ व एक भेड़पालक गांव बलमुई की भी एक बकरी भालु की शिकार बनी व वीरवार को ही प्रंघाला पंचायत के गांव रजौर में भी तीन भेड़ बकरियां पवन कुमार पुत्र हामा राम की भालु की शिकार हुई व इसी पंचायत के गांव खुंड में भी एक भेड़ पालक के बकरी भालु की शिकार बनी | प्रंघाला पंचायत प्रधान बबली देवी ने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि जो जंगली भालु आबादी एरिया के नजदीक घूम रहे हैं जिससे कि स्कूली बच्चों, किसानों -बागवानों के लिए भी खतरा बना हुआ है व प्रभावितों को भी विभाग मुआवजे का प्रावधान करें | इसी संदर्भ में वन मंडल अधिकारी भरमौर नरेंद्र ठाकुर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि भेड़ पालक पशुपालन विभाग द्वारा मुआइना करा कर विभाग से रिपोर्ट लेकर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं व स्थानीय लोग जब भी जंगली रास्तों से गुजरे तो  झुंड में गुजरे व शोर करते हुए निकले जिस स्थिति में भालु हमला करने में सक्षम नहीं हो पाता | आपको बता दें कि जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में फसलों के तैयार होने व फल फ्रूट सीजन में भालु के हमले काफी बढ़ जाते हैं व क्षेत्र के कई लोग इनके शिकार हो चुके हैं |

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago