अपराध /दुर्घटना

मंडी : चांगर कॉलोनी में तीन गाड़ियों को रहस्यमई परिस्थितियों में लगी आग

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

मंडी जिला के बीएसएल पुलिस थाना के अंतर्गत चांगर कॉलोनी में देर रात तीन गाड़ियों को रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई. जिससे गाड़ी मालिकों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है. गाड़ी मालिकों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि मामले को लेकर छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार चांगर कॉलोनी में आयकर विभाग कार्यालय के समीप पार्क की गई तीन गाड़ियों में रात करीब 12 बजे के आसपास अचानक से आग लग गई. जैसे ही वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों को आग का पता लगा तो उन्होंने तुरंत फायर कर्मियों सहित गाड़ी मालिकों को सूचित किया। मौके पर पहुंच कर फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन उस समय तक गाड़िया जलकर राख हो चुकी थी। वही मौके पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। कार मालिक मेहर चंद व टिंकू सौदा ने बताया कि उन्होंने शाम 5 से 6 बजे के बिच गाड़ियों को चांगर कॉलोनी में पार्क किया था लेकिन रात करीब 12 बजे के आसपास गाड़ियों में अचानक से आग लग गई। गाड़ियों में आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है लेकिन उन्हें शक है कि किसी अज्ञात शख्स द्वारा गाड़ियों को आग लगाई गई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन व पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले को लेकर लेकर गहनता से छानबीन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आग कैसे लगी इसको लेकर जांच की जा रही है क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago