मुख्य समाचार

मंडी : एचएएस की परीक्षा में बबीता धीमान ने टॉप-5 में अपनी जगह की पक्की

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

जिला मंडी के बल्ह विधनासभा क्षेत्र के बैहना से पुलिस विभाग में कार्यरत हेड कांस्टेबल की बेटी बबीता धीमान ने एचएएस (हिमाचल प्रशासनिक सेवा) की परीक्षा में टॉप-5 में अपनी जगह पक्की कर के क्षेत्र और माता पिता का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया है। बता दें कि इसी वर्ष बबीता का चयन बतौर सहायक जिला न्यायवादी के तौर पर हुआ था और वे जिले के सुंदरनगर न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रही थीं। वही अब उनका चयन बतौर प्रशासनिक अधिकारी एचएएस के तौर पर हुआ है। बबीता धीमान ने कहा कि उनके पिता मुरारीलाल पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर सेवारत हैं। जबकि माता शीला देवी ग्रहणी है और उनकी बहन अर्पिता भी इसी क्षेत्र में आगे बीए प्रथम ऑनर्स में पढ़ाई कर रही है। उन्होंने बताया कि एचएएस बनने के लिए दिन में 4-5 घंटे पढ़ाई करने में लगाए गए। इसके अलावा उन्होंने आज की युवा पीढ़ी को संदेश दिया है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए, हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और रिश्तेदारों के साथ छोटी काशी मंडी के देवी-देवताओं को दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

KYC ठगी में सिरमौर के नौहराधार-राजगढ़ के दो युवक समेत 3 गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…

13 minutes ago

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

11 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

1 day ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

1 day ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago