मुख्य समाचार

मंडी : पोषण युक्त मोटे अनाज की बेहतर मार्केटिंग के लिए उठाएं कदम : डीसी

मंडी (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों द्वारा पोषण युक्त मोटे अनाज तथा प्रकृतिक खेती से तैयार उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग के लिए कृषि विभाग को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके। वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में पोषण युक्त मोटे अनाज की खेती को लेकर कार्य योजना तैयार करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए वितीय सहायता उपलब्ध करवाने के हर पहलु पर विस्तार से योजना तैयार की जाए ताकि खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों में पोषण युक्त मोटे अनाज की खपत हो सके इससे किसानों को भी आर्थिक लाभ होगा। उपायुक्त अरिंदम चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत मंडी जिला में छह हजार के करीब महिला किसानों की पहचान की गई है जिन्हें पोषणयुक्त मोटे अनाज की खेती के साथ जोड़ा जाएगा ताकि महिला किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि मंडी जिला की जलवायु के अनुकूल पोषक अनाजों के प्रति महिला किसानों को जागरूक किया गया है ताकि पोषक अनाजों के संवर्धन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन के तहत एग्री न्यूट्री गार्डन विकसित करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इस के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। कृषि विभाग स्वयं सहायता समूहों के लगभग 40 प्रतिनिधियों को मोटे अनाज की खेती के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दिनेश, उद्यान विभाग से डॉ. पूजा गौतम, जतिन बैहल, प्रबंधक पीएमएफएमई ने कृषि कल्याण के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। अतिरिक्त निदेशक, कृषि विभाग डॉ. जीत सिंह ने बताया कि मोटे अनाज की खेती के लिए एक करोड़ पचास हजार रूपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। भोजन श्रृंखला को पौष्टिक बनाने के लिए श्री अन्न बीजों को अपने खेतों में प्राथमिकता के तौर पर उपयोग करने का आह्वान भी किया। कार्यशाला जिला कृषि अधिकारी, उपपरियोजना निदेशक आत्मा तथा कृषि विकास अधिकारियों ने मोटे अनाज की खेती के फायदों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से डॉ. विक्रांत सिंह संयुक्त निदेशक, रौतेला परियोजना सलाहाकार स्वाती रौतेला सहित अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता उपस्थित रहीं।

Himachal Darpan

Recent Posts

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

21 hours ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

1 day ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

1 day ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

2 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

2 days ago

चप्पल निकालने के दौरान बरसाती नाले में डूबा 12 वर्षीय बच्चा, NDRF ने बरामद किया शव

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के रामपुर जट्टान में मंगलवार को एक दर्दनाक…

4 days ago