कुल्लू (ब्यूरो रिपोर्ट),
एनएचपीसी पार्बती जल विद्युत परियोजना चरण–II में चल रहे ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के तीसरे दिन आज मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बजौरा में एनएचपीसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योतिर्मय जैन ने व्यक्तिगत स्वच्छता पर छात्रों को जागरूक करने के लिए व्याख्यान दिया। उन्होने छात्रों को पौष्टिक भोजन और व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ साथ दांतों को ब्रश करने और हाथ किस प्रकार से धोएँ आदि के सहित व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने के महत्व के बारे में समझाया। उन्होने बताया कि कैसे हम अपने आपको स्वस्थ बनाए रख सकते है तथा अपने आस पास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में पाठशाला के प्रधानाचार्य हेम राज शर्मा एवं अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट। संगड़ाह, अम्बाला साइबर क्राइम थाना पुलिस ने Paytm KYC अपडेट करने के नाम…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…
ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…
ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…
ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…